Nuh Mewat News: हकीम बनकर नकली दवाइयां बेचने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों से करता था ठगी ।

Desh Rojana
On

नूंह पुलिस का साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ अर्पित जैन के निर्देश पर अभियान जारी है । इसी अभियान के तहत एक मामलें में साइबेरिया पोर्टल से प्राप्त एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के आधार पर थाना पिनगवां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मेवात: नूंह पुलिस का साइबर अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ अर्पित जैन के निर्देश पर अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत एक मामलें में साइबेरिया पोर्टल से प्राप्त एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के आधार पर थाना पिनगवां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान माजिद हुसैन पुत्र अब्दुल रहीम निवासी कुटकपुर बास थाना पिनगवां जिला नूंह के रूप में हुई है । पुलिस टीम द्वारा की गई छापेमारी के दौरान आरोपी को काबू किया गया।

WhatsApp Image 2026-06-10 at 8.22.48 PM
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर स्वयं को हकीम जी इस्लाम कुरैशी आयुर्वेदिक देसी जड़ी-बूटी के नाम से प्रचारित कर लोगों को नकली दवाइयां बेचने का झांसा देता था। वह विभिन्न बीमारियों के इलाज का दावा करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम का भरोसा दिलाता था और लोगों से एडवांस फीस, रजिस्ट्रेशन शुल्क, कूरियर चार्ज तथा दवा डिलीवरी के नाम पर पैसे वसूलता था। इस तरह आरोपी आम लोगों को लगातार ठगी का शिकार बना रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं।

बरामद मोबाइल फोन की जांच के दौरान कई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन भी सामने आए हैं। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के समन्वय पोर्टल पर शिकायत दर्ज है ।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने दिल्ली के एक व्यक्ति से 3,510 रुपये, राजस्थान के एक व्यक्ति से 73,796 रुपये तथा तेलंगाना के एक व्यक्ति से 12,088 रुपये की ठगी की है । नूंह पुलिस द्वारा मामलें में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad