Nuh Mewat News: मोटरसाइकिल चोरी गिरोह से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक भी बरामद ।
नूंह शहर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
मेवात।नूंह शहर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खालिद उर्फ खल्ली पुत्र कालू तथा अनीश उर्फ लाल पुत्र इदरीस अल्ताफ निवासी गांव घासेड़ा थाना सदर नूंह जिला नूंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को थाना शहर नूंह में दर्ज एफआईआर के तहत गिरफ्तार किया गया है ।

नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर थाना शहर नूंह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें एक ठिकाने से काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अनीश उर्फ लाल के खिलाफ पहले से भी चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामलें दर्ज हैं। उसके विरुद्ध नूंह, सोहना और गुरुग्राम के विभिन्न थानों में कुल छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मोटरसाइकिल चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर विशेष वाहन जांच एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लगातार चोरी के वाहनों की बरामदगी की जा रही है और वाहन चोरी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है जो लगातार जारी रहेगी ।

About The Author
संबंधित समाचार



