Palwal News : विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
नाहरसिंह ओपन ग्रुप द्वारा विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पलवल के तत्वाधान व नाहरसिंह ओपन ग्रुप के नेतृत्व में नानक डेरी रोड स्थित बृजखंड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पलवल के तत्वाधान व नाहरसिंह ओपन ग्रुप के नेतृत्व में नानक डेरी रोड स्थित बृजखंड पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक केपी सिंह प्रधानाचार्य के सी शास्त्री द्वारा की गई तथा संचालन स्काउटिंग के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत व विद्यालय कोऑर्डिनेटर नाहर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रशिक्षण कार्य नाहरसिंह ओपन ग्रुप रोवर्स लीडर अमित, जतिन, प्रत्यक्ष, ललित, दीपक, हेमंत द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधन समिति के सदस्यों प्रीतपाल एडवोकेट, ईशा, अनीता आदि को स्काउट स्कार्फ पहनाकर किया गया। इस अवसर पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में याशिका व रिद्धिमा ने प्रथम, लक्ष्मी व योगीता ने द्वितीय तथा प्रभु व नितिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए डीओसी योगेश सौरोत ने कहा आज 119वे में स्काउट स्कार्फ दिवस के उपलक्ष्य में सभी स्वयंसेवक युवाओं के सर्वांगीण उत्थान, तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पूर्णतया समर्पित है। सभी सरकारी व निजी विद्यालयों के साथ तथा कॉलेज व यूनिवर्सिटी में भी स्काउटिंग की यूनिट विधिवत चलाई जा रही है। प्रधानाचार्य केसी शास्त्री द्वारा विशेष प्रशिक्षण के लिए स्काउटिंग टीम का आभार व्यक्त किया गया।

About The Author
संबंधित समाचार



