Gurugram News: गुरुग्राम में होगा 'समरसता संकल्प अभियान' यात्रा का भव्य स्वागत : मुकेश शर्मा

विधायक मुकेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता में दी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी

Desh Rojana
On

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में वाराणसी से गुरुग्राम पहुंच रही 'समरसता संकल्प अभियान' यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में  विधायक मुकेश शर्मा ने पत्रकारों से विस्तारपूर्वक संवाद किया।

गुरुग्राम: संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में वाराणसी से गुरुग्राम पहुंच रही 'समरसता संकल्प अभियान' यात्रा के भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में  विधायक मुकेश शर्मा ने पत्रकारों से विस्तारपूर्वक संवाद किया। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य, स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तथा सामाजिक समरसता, समानता और संत गुरु रविदास जी महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान की जानकारी साझा की।
 
vishayak
 
विधायक मुकेश शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक यात्रा का भव्य एवं आत्मीय स्वागत करें तथा संत गुरु रविदास जी महाराज के समरसता और समानता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
 
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक पूरे हरियाणा में 'गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी से विधि-विधान के साथ पवित्र मिट्टी कलशों में भरकर हरियाणा लाई जाएगी।
 
मुकेश शर्मा ने जानकारी दी कि वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी सबसे पहले गुरुग्राम स्थित माता शीतला मंदिर में लाई जाएगी। इसके बाद भाजपा के 27 संगठनात्मक जिलों के प्रतिनिधि अपने-अपने जिलों के लिए पवित्र मिट्टी से भरे कलश लेकर जाएंगे। इस पूरी यात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए कलश को विशेष रथ में स्थापित कर शोभायात्रा निकाली जाएगी।
 
जिला स्तर से मंडलों और फिर गांव-गांव, बस्ती-बस्ती तथा घर-घर तक पवित्र मिट्टी पहुंचाई जाएगी, जिससे समाज के प्रत्येक व्यक्ति की इस अभियान में सहभागिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रदेशभर में संत सम्मेलन, समरसता संगोष्ठियां, दीप प्रज्ज्वलन, गुरु वाणी पाठ, भजन संध्या, कलश पूजन सहित अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी महाराज के समरस समाज, समानता और मानवता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।
 
 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad