Nuh mewat news: विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ - जिला निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के संबंध में उपायुक्त ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी, 21 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित होगा

Desh Rojana
On

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2026 को आधार तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे, फोटो अपडेट करेंगे तथा हस्ताक्षर सहित फॉर्म प्राप्त करेंगे।

नूंह:  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जुलाई 2026 को आधार तिथि मानते हुए मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे, फोटो अपडेट करेंगे तथा हस्ताक्षर सहित फॉर्म प्राप्त करेंगे। साथ ही नए मतदाताओं को फॉर्म-6 भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। मतदाता ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in  के माध्यम से भी आवेदन कर सकेंगे। 
उपायुक्त ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा उनका निपटारा 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
WhatsApp Image 2026-06-07 at 12.28.47 AM (2)
 
उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 1987 से पूर्व जन्मे नागरिकों को अपना एक मान्य दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा तथा 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्मे व्यक्तियों को अपना एक दस्तावेज तथा माता या पिता में से किसी एक का दस्तावेज देना होगा। वहीं 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्मे आवेदकों को अपना एक दस्तावेज तथा माता-पिता दोनों के एक-एक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मैपिंग का कार्य लगभग 77 प्रतिशत पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बीएलओ कम से कम तीन बार घर-घर संपर्क करेंगे। राजनीतिक दलों के बीएलए भी मतदाताओं को फॉर्म भरने और आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने में सहयोग करेंगे।
उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की कि बीएलओ के सर्वेक्षण कार्य में पूरा सहयोग करें तथा ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम, पता, जन्मतिथि एवं अन्य विवरणों की जांच अवश्य करें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित समयावधि के भीतर दावा अथवा आपत्ति दर्ज करवाएं। अखिल पिलानी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए हिंदी भाषा में गणना फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे, जो 5 जून 2026 से निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड किए जा सकेंगे। मतदाता ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकेंगे। जिन घरों से एन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त नहीं होंगे, वहां बीएलओ पड़ोसियों से जानकारी प्राप्त कर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत अथवा डुप्लिकेट मतदाताओं की पहचान करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला सचिवालय में मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 तथा हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वीप गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों (एईआरओ), बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) तथा सुपरवाइजर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इस अवसर पर एसीयूटी अमितेज पांगती भी उपस्थित थे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad