Faridabad News : एसडीआईईटी में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Desh Rojana
On

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईईटी) में सत्युग दर्शन चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लैब, भूपानी के सहयोग तथा सत्युग दर्शन ट्रस्ट के तत्वावधान में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसडीआईईटी) में सत्युग दर्शन चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लैब, भूपानी के सहयोग तथा सत्युग दर्शन ट्रस्ट के तत्वावधान में मेगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। a

शिविर का शुभारंभ सत्युग दर्शन ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक साजन ने किया। इस अवसर पर सत्युग दर्शन ट्रस्ट की प्रबंध न्यासी रश्मा गांधी, सत्युग दर्शन संगीत कला केंद्र की अध्यक्षा अनुपमा तलवार तथा हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सामान्य चिकित्सा, दंत चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग, अस्थि रोग तथा बाल रोग से संबंधित परामर्श प्रदान किया। शिविर के दौरान निःशुल्क ओपीडी परामर्श, प्रयोगशाला जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवाइयों का वितरण तथा आसपास के गांवों के निवासियों के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस स्वास्थ्य शिविर में आसपास के गांवों के ग्रामीणों, एसडीआईईटी के विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा सत्युग दर्शन ट्रस्ट के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में लगभग 600 लाभार्थियों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजकों ने बताया कि यह पहल सत्युग दर्शन ट्रस्ट एवं एसडीआईईटी की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को समाज तक पहुँचाने तथा जनसेवा एवं सामुदायिक कल्याण के प्रति उनकी सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ऐसे सेवा कार्य समाज के प्रति संस्थान की सामाजिक जिम्मेदारी और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad