Rewari News: सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 तक करें आवेदन
गृह मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस-2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामत: पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए आनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
रेवाड़ी। गृह मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस-2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामत: पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए आनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जो कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामाजिक कार्य, लोक सेवा, उद्योग तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं। भारत सरकार का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों को सम्मानित करना है जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज और राष्ट्र की सेवा की हो। 

उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों से पद्म पुरस्कार के लिए योग्य एवं विशिष्ट व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित करने का आह्वान किया है। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड.जीओवी.इन पर आॅनलाइन नामांकन कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह आॅनलाइन है और नागरिक स्वयं भी योग्य व्यक्तियों के नाम पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। विशेष रूप से जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले समाजसेवी, शिक्षक, कलाकार, वैज्ञानिक, किसान, हस्तशिल्प, नवप्रवर्तक, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



