Mewat News: देर रात पुलिस की रेड, संदिग्ध महिलाएं हिरासत में; पूछताछ के बाद छोड़ा, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

समाज सुधार कमेटी ने एसपी से मिलकर करेंगे शिकायत।

Desh Rojana
On

शहर के वार्ड नंबर-10 में कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शनिवार देर रात पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं के साथ-साथ सहित कुछ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।

फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड नंबर-10 में कथित संदिग्ध गतिविधियों को लेकर शनिवार देर रात पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं के साथ-साथ सहित कुछ अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया और वार्डवासियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।images (2)
वार्डवासियों ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वार्ड का एक व्यक्ति लंबे समय से बाहरी महिलाओं और संदिग्ध लोगों का अपने मकान पर आना-जाना करवाता है। उनका कहना है कि इस कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और क्षेत्र का माहौल भी खराब हो रहा है। शिकायतकर्ताओं का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने संबंधित मकान मालिक से इस बारे में आपत्ति जताई तो उसने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत देने वालों में दाताराम तंवर, मीनू शर्मा, सुभाष, संतराम, शुभम शर्मा, सुंदर लाल, बंसी पंडित, कमल शर्मा, हेमादेवी और रमेश सहित अन्य वार्डवासी शामिल हैं। उनका कहना है कि 11 जुलाई की देर रात पुलिस ने उक्त मकान पर छापा मारकर वहां मौजूद महिलाओं और अन्य व्यक्तियों को हिरासत में लिया था। इसके बाद पूरे शहर में मामले की चर्चा फैल गई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले को लेकर समाज सुधार कमेटी के सदस्य पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद, जिला पार्षद उमर पाडला और मुफ्ती अहमद साकिर ने कहा कि शहर में देह व्यापार होने की सूचनाएं सामने आई हैं। ये गंभीर विषय है। इस संबंध में समाज सुधार कमेटी के सदस्य सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरे प्रकरण की शिकायत करेंगे और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखेंगे।
वहीं, थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर संबंधित मकान पर जांच की गई थी। वहां मिले लोगों की आवश्यक पूछताछ कर उनकी रपट दर्ज करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान देह व्यापार से संबंधित कोई तथ्य सामने नहीं आया। यदि भविष्य में किसी के पास इस प्रकार की कोई ठोस सूचना या साक्ष्य आते हैं तो पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad