Palwal News: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, 31 जुलाई तक करें आवेदन

-विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को चयन परीक्षा से संबंधित जानकारी कराएं उपलब्ध

Desh Rojana
On

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है।

पलवल:  नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा छह में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है।

navodya
उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी राजकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्य अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पात्र विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को चयन परीक्षा से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएं तथा ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करें। साथ ही विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, पात्रता एवं परीक्षा तिथि की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी आवेदन से करने से वंचित न रहे।


उपायुक्त ने कहा कि विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक इस जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक योग्य छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के लिए पंजीकरण कर सकें और गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का लाभ प्राप्त कर सकें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad