Nuh Mewat News: खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित करने के लिए पात्र खिलाड़ी करें आवेदन : उपायुक्त अखिल पिलानी

पूर्व चैंपियन खिलाड़ी खेलों के विकास में निभाएं भागीदारी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय में करें आवेदन

Desh Rojana
On

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत जिले में खेलो इंडिया लघु केंद्र (गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन) स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

नूंह: उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत जिले में खेलो इंडिया लघु केंद्र (गवर्नमेंट ऑर्गेनाइजेशन) स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र पूर्व चैंपियन खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
 
WhatsApp Image 2026-07-24 at 8.46.28 PM
 
उपायुक्त ने कहा कि ऐसे पूर्व चैंपियन खिलाड़ी, जो निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं तथा उनके पास उपयुक्त खेल मैदान एवं मान्यता प्राप्त खेल संघ द्वारा जारी प्रमाण-पत्र उपलब्ध हैं, वे खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना का उद्देश्य जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।
 
उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र एवं विस्तृत अधिसूचना खेल विभाग हरियाणा की वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं। इच्छुक पात्र खिलाड़ी अपने आवेदन जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय, नूंह में आगामी दो-तीन दिनों के भीतर जमा करवाना सुनिश्चित करें, ताकि नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा सके। 
 
उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिले के पात्र पूर्व खिलाड़ियों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और खेलो इंडिया अभियान को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad