Nuh Mewat News: समाधान शिविरों में आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से किया जा रहा समाधान : एसीयूटी अमितेज पांगती

Desh Rojana
On

जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों का लोगों को लाभ मिल रहा है। समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका निवारण करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

नूंह: जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों का लोगों को लाभ मिल रहा है। समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका निवारण करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान हो तथा लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
 
pangti
लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनते हुए एसीयूटी अमितेज पांगती।
 
लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एसीयूटी अमितेज पांगती ने आमजन की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका प्राथमिकता से निवारण सुनिश्चित करें। उन्होंने लंबित शिकायतों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का जल्द समाधान करवाने के निर्देश दिए। 
   एसीयूटी अमितेज पांगती ने कहा कि समाधान शिविर जिला प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इन शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को एक ही स्थान पर सुनकर संबंधित विभागों के माध्यम से उनका समाधान करवाना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत करवाया जाए। उन्होंने बताया कि सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में कुल 14 शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें जिला स्तर पर 4, फिरोजपुर-झिरका में 5 पुन्हाना में 5 शिकायत प्राप्त हुई। प्राप्त  होने वाली शिकायतों के समाधान के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। 
  उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिविरों में आने वाले लोगों को उनके विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराएं, ताकि पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। 
  उन्होंने कहा कि जिला एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकते हैं। प्रशासन द्वारा शिकायतों की सुनवाई के साथ-साथ उनके निवारण की भी लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके।  
 इस अवसर पर नगराधीश अप्रितम सिंह, जिला नगर योजनाकार बिनेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी बिरेंद्र यादव, तहसीलदार नूंह जयप्रकाश मान, एलडीएम सागर फलदू, जिला आयुष अधिकारी डा.यशबीर गहलावत सहि
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज