Faridabad News : पालन घर जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा 16 अगस्त को प्रिंसेस पार्क सोसायटी मार्केट, सेक्टर-86 फरीदाबाद में होगा पुरस्कार वितरण समारोह
पालन घर जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से 16 अगस्त को प्रिंसेस पार्क सोसायटी मार्केट, सेक्टर-86 फरीदाबाद में पुरस्का वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगाा। संस्था की संस्थापक शालिनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले आठ साल से हम गरीब बच्चों और महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं।
पालन घर जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से 16 अगस्त को प्रिंसेस पार्क सोसायटी मार्केट, सेक्टर-86 फरीदाबाद में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगाा। 
संस्था की संस्थापक शालिनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले आठ साल से हम गरीब बच्चों और महिलाओं के लिए काम कर रहे हैं। इस वक्त संस्था के अंदर में 400 बच्चे हैं, 300 महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को पढ़ाई का सारा सामान दिया जाता है और महिलाओं को सिलाई मशीन, राशन दिया जाता है। जोकि 100% डोनेशन पर है। आप लोगों के द्वारा दान आता है और इस संस्था की बच्चों और महिलाओं के काम आता है। सभी बच्चे सभी ये मेरा परिवार है। आधार कार्ड के द्वारा ये बच्चे हमारे पास ऐड हुए हैं। आगामी 16 अगस्त को हम एक कार्यक्रम करने जा रहे हैं, जोकि 15 अगस्त की थीम पर है और इसका समय शाम 5:00 बजे है। इसमेंमुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व राज्य मंत्री राजेश नागर हैं। उन्होंने निवेदन किया है कि ज्यादा से ज्यदा संख्या में समय पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि हमारी संस्था के बच्चों के लिए साइकिलें चाहिए। छह साइकिलों की आवश्यकता है। कोई भी दानी, कोई हॉस्पिटल, डॉक्टर या कोई भी दान कर सकता है।

About The Author
संबंधित समाचार



