Gurugram News: भाजपा पार्षद पति और परिवार की दबंगई, आरडडब्ल्यूए सह सचिव और पत्नी को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

घर के बाहर गोबर और कचरा डालने पर हुआ विवाद, फिर मारपीट पर उतर गया पार्षद का परिवार

Desh Rojana
On

सेक्टर 67ए में एक घर के बाहर कचरा और गोबर फेंके जाने को लेकर गुरुवार देर रात हुए विवाद के बाद वार्ड 15 की भाजपा पार्षद भारती हरसाना के पति और परिवार पर दबंगई का आरोप लगा है। 

गुरुग्राम: सेक्टर 67ए में एक घर के बाहर कचरा और गोबर फेंके जाने को लेकर गुरुवार देर रात हुए विवाद के बाद वार्ड 15 की भाजपा पार्षद भारती हरसाना के पति और परिवार पर दबंगई का आरोप लगा है। 
आरोप है कि भाजपा पार्षद के पति और परिवार ने सोसायटी की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव और उनकी पत्नी की उनके घर के बाहर सड़क पर लाठी और लोहे की रॉड से पिटाई की। दोनों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। इससे प्रयाग वर्ष्णेय और उनकी पत्नी शालिनी गुप्ता दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लीगल रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों को शुक्रवार तड़के सेक्टर 10 के सिविल अस्पताल ले जाया गया और करीब 2 बजे उनकी मेडिकल जांच की गई।
 
IMG_20260731_185958
 
मामला शहर की पॉश अंसल वर्सालिया सोसाइटी के एच ब्लॉक का है। सेक्टर-65 पुलिस स्टेशन में प्रयाग की ओर से दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, विवाद गुरुवार रात करीब 10 बजे हुआ। उन्होंने और उनकी पत्नी ने अपने गेट के पास एक युवक को कचरा फेंकने पर आपत्ति जताई।
शिकायत में कहा गया है कि वार्ड 15 की पार्षद भारती के पति मनीष हरसाना सात-आठ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे,  बहस शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में मामला मारपीट में बदल गया। इन लोगों ने दंपति को घेर लिया, उन पर थप्पड़, मुक्के और लाठियों से हमला कर दिया। दोनों ने भागने का प्रयास किया तो उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटते रहे।
 
IMG_20260731_185939
 
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके तुरंत बाद आसपास के करीब 10 और लोग, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, वहां पहुंच गए। आरडब्ल्यूए के सह सचिव प्रयाग और उनकी पत्नी का सड़क पर पीछा किया गया और उनके सिर, हाथों और पैरों पर हमला किया गया। इसके बाद अन्य निवासियों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।
 
हरसाना ने पहले गाली गलौज का आरोप लगाया 
मनीष हरसाना ने कुछ मीडिया सदस्यों से कहा कि उन्होंने भी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस के इमरजेंसी नंबर पर फोन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रयाग और उनकी पत्नी ने पहले गाली-गलौज की और हिंसा शुरू की। पुलिस का कहना है कि हरसाना की ओर से उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है।
 
वायरल वीडियो में कैद हुआ माजरा 
इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। सीसीटीवी फुटेज में हरसाना को बहस के दौरान वर्ष्णेय की पिटाई करते हुए दिखाया गया है। इसके बाद वर्ष्णेय का पीछा किया गया और उन्हें जमीन पर गिरा दिया गया।
सेक्टर 65 के एसएचओ रामबीर सिंह ने पुष्टि की कि पुलिस को प्रयाग की शिकायत मिली है और एफआईआर दर्ज की गई है।  दंपति की मेडिकल जांच कराई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad