गदपुरी में बनाई जाए आईटीआई: रघुबीर तेवतिया

पृथला के विधायक ने विधानसभा-सत्र में उठाई क्षेत्र में तकनीति शिक्षा का मुद्दा

Desh Rojana
On

विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने हरियाणा विधानसभा-सत्र के चालू बजट-सत्र में पृथला क्षेत्र में तकनीकि शिक्षा का मुद्दा बुलंद आवाज में उठाया।

पृथला:  विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने हरियाणा विधानसभा-सत्र के चालू बजट-सत्र में पृथला क्षेत्र में तकनीकि शिक्षा का मुद्दा बुलंद आवाज में उठाया। उन्होंने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष पृथला ब्लॉक के गदपुरी गांव में आईटीआई(औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान)बनाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की पालिसी है कि प्रदेश के हर ब्लॉक में आईटीआई बनाई जाएगी। पृथला ब्लॉक में 36 गांव लगते हैं और इन गावों में एक भी आईटीआई नहीं है। गदपुरी गांव नेशनल हाईवे-19 पर लगता है और ग्राम पंचायत ने यहां आईटीआई बनाने के लिए 5 एकड भूमि देने का रेज्यूलेशन भी पास कर दिया है, इसलिए उनका सरकार से निवेदन है कि वह गदपुरी में आईटीआई बनाने का कार्य करें, ताकि पृथला विधानसभा के युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिल सकें।
विधायक तेवतिया द्वारा सदन में आईटीआई बनाने का मुद्दा उठाने पर हरियाणा सरकार की ओर से राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि अगर ग्राम पंचायत 33 साल के लिए एक रूपये की लीज पर 5 एकड जमीन दे देगी तो हरियाणा सरकार यहां आईटीआई बनाएगी।

Raghubir tewatia photo
पृथला के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया विधानसभा-सत्र में पृथला ब्लॉक के गदपुरी में आईटीआई बनाने की मांग उठाते हुए।


पृथला के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने पत्रकारों के समक्ष कहा कि बेशक वह विपक्ष के विधायक हैं लेकिन क्योंकि क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधायक चुनकर भेजा है इसलिए वह जनहित के मुद्दों को सडक से लेकर विधानसभा तक उठाएंगे। विधानसभा क्षेत्र के लिए उनके द्वारा उठाई गई यह मांग जनता से सीधी जुडी हुई हैं। वह सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द इस मांग को पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर तकनीकी शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिल सकें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

Desh Rojana Hiring Ad