दो निरीक्षकों को पुन: सस्पेंड करने का मामला मुख्यालय भेजने के दिए निर्देश

बैठक के एजेंडे में 15 मामलों में से 9 मामलों का सुनवाई के बाद राज्यमंत्री राजेश नागर ने मौके पर ही किया समाधान

Desh Rojana
On

हरियाणा के खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने महावीर कॉलानी लाडवा निवासी सोनू नारंग की शिकायत की सुनवाई करते हुए निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग के सस्पेंड हुए दोनों निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए।

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर ने महावीर कॉलानी लाडवा निवासी सोनू नारंग की शिकायत की सुनवाई करते हुए निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग के सस्पेंड हुए दोनों निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसके साथ ही दोनों निरीक्षकों को पुन: सस्पेंड करने की अनुशंसा मुखालय भेजी जाए। 

WhatsApp Image 2026-03-19 at 4.39.36 PM
हरियाणा के खाद्य नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री राजेश नागर वीरवार को नई लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा और जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी भी मौजूद रहे। बैठक के एजेंडे में 15 मामलों में से 9 मामलों का सुनवाई के बाद मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि बचे हुए 6 मामलों को आगामी बैठक के लिए पेंडिंग रखा गया। 
राज्यमंत्री राजेश नागर ने विष्णु कॉलोनी निवासी सोम प्रकाश की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिए कि खाते में पेमेंट देने के बावजूद मकान पर कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए और शिकायतकर्ता को मकान की पॉजेशन दिलवाई जाए। शिकायतकर्ता सोम प्रकाश ने शिकायत में बताया कि उससे पूरी पेमेंट लेकर रजिस्ट्री इंतकाल करवाने के बाद पॉजेशन देने के बाद दोबारा से उसके मकान पर पर कब्जा कर लिया। राज्यमंत्री राजेश नागर ने गांव झिवंरहेडी निवासी सोमी, नीलम व मनजीत की शिकायत पर केनरा बैंक के अधिकारियों को कहा कि ग्रुप लोन लेने वाली महिलाओं के लोन राशि को सेटल किया जाए। इसी तरह सेक्टर-4 निवासी उर्मिला सोढ़ी की शिकायत पर कहा कि दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए पारिवारिक समझौता करवाया जाए।
राज्यमंत्री राजेश नागर ने हरिद्वार निवासी गुरुदेव सिंह की शिकायत की सुनवाई करते हुए कहा कि जगह की निशानदेही करवाई जाए। इसके साथ ही कब्जा करने वालों के कागजात की जांच हो और जांच के बाद सही पाए जाने पर गुरुदेव सिंह को कब्जा दिलवाया जाए। इसी तरह राज्यमंत्री राजेश नागर ने सेक्टर-2 निवासी सरोजबाला की शिकायत के मामले में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग को निशानदेही करने और वन विभाग को प्लाट में खड़े पेड़ काटने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल से समस्या को लेकर प्रार्थी विभाग के कार्यालय के चक्कर लगा रहा है, जिसके लिए उसको मुआवजा भी दिया।
राज्यमंत्री राजेश नागर ने गांव कैंथला निवासी जय सिंह की शिकायत पर सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि वो कैंथला सप्लाई चैनल  पर ब्रिज बनाने के लिए अस्टीमेट बनाकर मंजूरी के लिए भेजा जाए। मंजूरी मिलने पर इसका निर्माण किया जाए ताकि लोगों का आना-जाना आसान हो सके। इसी तरह चनारथल बस्ती वार्ड नंबर 25 निवासी मक्खन लाल व मोहन लाल की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वो सडक़ किनारे दुकानों के सामने ब्लॉक बनाने का अस्टीमेट तैयार करके भेजें। राज्यमंत्री राजेश नागर ने गांव फालसण्डा जाटान निवासी सिमरन की शिकायत पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को मकान का रिपेयर करवाने के निर्देश दिए।
राज्यमंत्री राजेश नागर ने गांव अजरानी निवासी संतोष कुमार की शिकायत पर कहा कि जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी के साथ कमेटी के दो सदस्यों को लेकर गांवों में हुए कामों की जांच की जाए। यदि काम की दूसरी एजेंसी को पेमेंट की गई तो उस पेमेंट को काम करने वाले को दिलवाया जाए। इसके साथ ही जिन पंचायतों की पेमेंट बची हुई है तो उसको भी दिलवाया जाए। इसी तरह गांव हसनपुर निवासी बलबीर सिंह की शिकायत पर कहा कि अवैध पानी के कनैक्शन को गंभीरता से लेते हुए सात दिनों में कार्रवाई करें। 
राज्यमंत्री राजेश नागर ने बैठक में गांव कौलापुर निवासी अमरीक सिंह, पिहोवा निवासी शुभम गुप्ता, गांव झिंझरपुर निवासी राजेंद्र कुमार, गांव खेड़ा निवासी सचिन कुमार, सुलतान सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य, एसडीएम अनुभव मेहता, एसडीएम अनिल दून, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया, डीएमसी अमन कुमार, सीईओ जिला परिषद शंभू राठी सहित सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad