ऐपल ने नए iPhones के लॉन्च होने के साथ ही डिस्कंटीन्यू किये कई पुराने डिवाइसेस
इनमें पिछले साल लॉन्च हुआ iPhone 16e भी शामिल है
ऐपल ने नए iPhones के लॉन्च होने के साथ ही कई पुराने डिवाइसेस को डिस्कंटीन्यू कर दिया है जिसमे iPhone 13, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल है I
Apple Discontinued iPhone 13: ऐपल ने नए iPhones के लॉन्च होने के साथ ही कई पुराने डिवाइसेस को डिस्कंटीन्यू कर दिया है जिसमे iPhone 13, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल है Iइनके साथ ही कंपनी ने कुछ एक्सेसरीज को भी बंद किया है हालांकि, इन फोन्स का प्रोडक्शन बंद होने के बाद भी ये बाजार में कुछ वक्त तक मिलेंगेI

iPhone 16 सीरीज को Apple ने लॉन्च कर दिया हैI कंपनी ने iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को लॉन्च किया हैI नई सीरीज के लॉन्च होने के साथ ही कंपनी ने कुछ पुराने फोन्स को डिस्कंटीन्यू कर दिया है इस लिस्ट में प्रो और स्टैंडर्ड दोनों ही वेरिएंट्स शामिल हैंI
बता दें की कंपनी हर साल नए फोन्स को लॉन्च करने के साथ ही कुछ पुराने मॉडल्स को डिस्कंटीन्यू कर देती हैI इस बार कंपनी ने iPhone 13, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को डिस्कंटीन्यू किया हैIइसके साथ ही कंपनी ने कुछ एक्सेसरीज को भी अपनी वेबसाइट से हटा दिया हैI
बंद हुए ये iPhone मॉडल्स
कंपनी ने MagSafe वॉलेट के FineWoven वर्जन के साथ-साथ FineWoven केस को भी डिस्कंटीन्यू कर दिया हैंI इन एक्सेसरीज के अलावा Apple ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से तीन फोन्स- iPhone 13, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max को हटा दिया हैI
भले ही ये फोन्स ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन इन्हें ऐपल के ऑथराइज्ड स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और दूसरे रिटेल स्टोर से खरीद सकेंगेIइन फोन्स की बिक्री आखिरी स्टॉक के बचे रहने तक जारी रहेगी हालांकि, आपको पुराने आईफोन्स में कुछ बातों का ध्यान रखना होगाI
iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में ही आपको ऐपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगाI वहीं iPhone 16 सीरीज के सभी स्मार्टफोन्स में आपको Apple Intelligence का सपोर्ट मिलेगाI
क्या है खास iPhone 16 में
ऐपल ने iPhone 16 में डिजाइन से लेकर प्रोसेसर तक कई नए बदलाव हुए हैंI iPhone 16 में 6.1-inch का Super Retina XDR डिस्प्ले मिलता हैIइसमें आपको Apple Intelligence का फीचर मिलेगाIये डिवाइस A18 चिप के साथ आता हैI इसमें आपको कैमरा कंट्रोल के लिए कैप्चर बटन दी गई हैI
इसके अलावा एक्शन बटन भी अब स्टैंडर्ड वेरिएंट में मिलेगा Iस्मार्टफोन में 48MP और 12MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता हैIवहीं फ्रंट में कंपनी ने 12MP का TrueDepth कैमरा दिया हैI इसमें आपको टाइप-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलेगाI

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



