राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पलवल शहर में मनाया गया राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस

Desh Rojana
On

हरियाणा गर्ल्स एन सी सी नूंह के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमित बिष्ट के निर्देशानुसार

हरियाणा गर्ल्स एन सी सी नूंह के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमित बिष्ट के निर्देशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पलवल शहर में राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस बड़े ही जोश व उत्साह के साथ मनाया गया। जूनियर विंग की ए एन ओ चंचल रानी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस हर साल प्रदूषण के खतरों और हमारे पर्यावरण को बचाने को लेकर जागरूक किया जाता है। यह दिन 2 दिसंबर को 1984 की भोपाल गैस ट्रैजेडी में मारे गए लोगों की याद में भी मनाया जाता है। इस दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने कविता प्रतियोगिता में भाग लिया और कविता के माध्यम से पर्यावरण प्रदूषण से होने वाले प्रभावों पर प्रकाश डाला। इस कविता प्रतियोगिता में कल्पना ने प्रथम स्थान आस्था ने द्वितीय स्थान तथा हिम्रेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया स्कूल की प्रधानाचार्या डॉक्टर सरला कुमारी ने एनसीसी कैडेट्स के जोश की सराहना की। इस अवसर पर श्रीमती सीमा रानी और श्रीमती मोहिनी उपस्थित रही।

WhatsApp Image 2025-12-02 at 19.37.15_efa42645

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad