समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम : हिमांशु चौहान

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल, आमजन को अपनी बात रखने का मिला उचित मंच* *नूंह लघु सचिवालय में एक ही स्थान पर सुनवाई से लोगों को मिली राहत*

Desh Rojana
On

आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।

नूंह: आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता नगराधीश हिमांशु चौहान ने की, जहां उन्होंने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इससे समय की बचत होने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ रही है। इन शिविरों के माध्यम से सरकार और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे लोगों का विश्वास प्रशासन पर और मजबूत हुआ है।

\nuhhhh
शिविर के दौरान राजस्व, नगर निगम, बिजली, जल आपूर्ति, सामाजिक कल्याण एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों पर संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेकर तय समयसीमा के भीतर निपटान सुनिश्चित किया जाए।
जिला व उपमंडल स्तर पर यह समाधान शिविर प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad