अक्षय पात्र ने दिल्ली में लॉन्च किया मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम

बाल पोषण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का विस्तार, स्कूली बच्चों के लिए नई सौगात

Desh Rojana
On

भारत सरकार के पीएम पोषण (मिड-डे मील योजना) के कार्यान्वयन भागीदार 'द अक्षय पात्र फाउंडेशन' ने दिल्ली में मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम का शुभारंभ किया।

नई दिल्ली :भारत सरकार के पीएम पोषण (मिड-डे मील योजना) के कार्यान्वयन भागीदार 'द अक्षय पात्र फाउंडेशन' ने दिल्ली में मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम का शुभारंभ किया।

IMG-20260301-WA0001

यह पहल बाल पोषण को सुदृढ़ करने के साथ-साथ फाउंडेशन के उस संकल्प को भी साकार करती है कि भारत में कोई भी बच्चा भूख के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। इस पहल का उद्देश्य पिछले 6 वर्षों में अक्षय पात्र के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए 90,000 स्कूली बच्चों को रेडी-टू-ईट मॉर्निंग एनर्जी स्नैक्स प्रदान करना है। मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम प्रारंभिक पोषण की उस महत्वपूर्ण आवश्यकता को संबोधित करेगा, जो बच्चों के संज्ञानात्मक विकास, कक्षा में सहभागिता औरदीर्घकालिक अधिगम परिणामों को सीधे प्रभावित करती है।

IMG-20260301-WA0003

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उपस्थित रहीं। साथ ही एमसीडी शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा, तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर अक्षय पात्र के सह-संस्थापक एवं उपाध्यक्ष चंचलापति दास तथा अक्षय पात्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरतर्षभ दास भी उपस्थित थे।

IMG-20260301-WA0004

अक्षय पात्र ने वर्ष 2019 में गोल मार्केट में अपनी पहली रसोई स्थापित कर दिल्ली में कार्य प्रारंभ किया था, जिसकी क्षमता 20,000 बच्चों को भोजन प्रदान करने की है। अब दिल्ली में छह वर्ष पूर्ण करते हुए, फाउंडेशन समयपुर बादली, जहांगीरपुरी, मोहन कोऑपरेटिव और गोल मार्केट स्थित रसोइयों के माध्यम से प्रतिदिन सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के 90,000 से अधिक बच्चों को मिड-डे मील प्रदान कर रहा है। वर्ष 2019 से अब तक अक्षय पात्र द्वारा दिल्ली में 6 करोड़ से अधिक भोजन परोसे जा चुके हैं। मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम इस सुदृढ़ आधार को आगे बढ़ाते हुए बच्चे के स्कूल दिवस के प्रारंभिक घंटों तक फाउंडेशन की पहुंच का विस्तार करेगा।
रेखा गुप्ता ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन को दिल्ली में छह वर्षों की निरंतर सेवा और “मॉर्निंग न्यूट्रिशन प्रोग्राम” के शुभारंभ के लिए साधुवाद। दिल्ली सरकार इस पुनीत प्रयास में पूर्ण सहयोग के साथ आपके साथ दृढ़ता से खड़ी है। सेवा का यह संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही हमारी कामना है। नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पीएम पोषण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून और पोषण अभियान ने देश में पोषण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। आज हर बच्चे के स्वस्थ भविष्य को राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। 
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि अक्षय पात्र ने दिखाया है कि समर्पण और सामूहिक प्रयास किस प्रकार मानवीय दृष्टि को राष्ट्रीय आंदोलन में बदल सकते हैं। अक्षय पात्र फाउंडेशन के सह-संस्थापक एवं उपाध्यक्ष चंचलापति दास ने कहा कि 25 वर्ष पूर्व अक्षय पात्र ने कुछ विद्यालयों में मात्र 1500 बच्चों को भोजन प्रदान कर अपनी यात्रा शुरू की थी।

अक्षय पात्र भारत सरकार के प्रमुख पीएम पोषण कार्यक्रम का गर्वपूर्वक क्रियान्वयन कर रहा है, जिसके अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को पौष्टिक मिड-डे मील प्रदान किए जाते हैं। वर्तमान में फाउंडेशन भारत के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में प्रतिदिन 23.5 लाख से अधिक बच्चों को भोजन प्रदान कर रहा है और वर्ष 2030 तक 30 लाख बच्चों को मिड-डे मील तथा मॉर्निंग न्यूट्रिशन स्नैक्स प्रदान करने का लक्ष्य रखता है।

IMG-20260301-WA0005

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Faridabad News : बरसात से पहले नालों और ड्रेनों की सफाई कार्य में तेजी, अधिकारियों को तीन दिवसीय निरीक्षण के निर्देश- धीरेंद्र खड़गटा निगमायुक्त
Palwal News : मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंध निदेशक शुगर मिल ज्ञापन सौंपा
Palwal News : अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: विकसित भारत के लिए नशामुक्त भारत का संकल्प लेना जरूरी, बचेंगी करोड़ों जिंदगियां
Palwal News : सरकार ने ईंधन बचत, ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए जारी किए दिशा-निर्देश : उपायुक्त
Palwal News : मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक सेवा ट्रस्ट पलवल द्वारा नशामुक्त-हरियाली युक्त कार्यक्रम आयोजित किया