प्रेम का स्त्रोत है परमात्मा : सुदीक्षा महाराज 

निरंकारी संत समागम में बह रही रूहानियत की अविरल धारा

Desh Rojana
On

गुरुग्राम में निरंकारी संत समागम में रूहानियत की अविरल धारा बह रही है। इस संत समागम में देश के कोने कोने से और दूर देशों के अनेक स्थानों से आए लाखों श्रद्धालु अपने सतगुरु के पावन दर्शन कर आत्मविभोर हो रहे हैं। मुर्शद के दीदार का यह नजारा न केवल आध्यात्मिकता का बल्कि सतगुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता का अदभुत संगम है। 

मंजू कुमारी, गुरुग्राम। 
 
निरंकारी संत समागम में रूहानियत की अविरल धारा बह रही है। इस संत समागम में देश के कोने कोने से और दूर देशों के अनेक स्थानों से आए लाखों श्रद्धालु अपने सतगुरु के पावन दर्शन कर आत्मविभोर हो रहे हैं। मुर्शद के दीदार का यह नजारा न केवल आध्यात्मिकता का बल्कि सतगुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता का अदभुत संगम है।
78वें संत समागम के तीसरे दिन अपने प्रवचनों में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने परमात्मा को प्रेम का स्त्रोत बताया। उन्होंने अपने विचारों में फरमाया कि ‘सांसारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए आध्यात्मिकता को जीवन में अपनाने से जीवन सहज, सुंदर एवं सफल बन जाता है।
 
परमार्थ के मार्ग को अपनाएं 
सतगुरु माता जी ने आगे फरमाया कि केवल भौतिकता में आसक्त रहना अथवा आध्यात्मिक उन्नति के लिए घर परिवार की जिम्मेदारियों से किनारा कर लेना, ये दोनों ही जीवन के चरम छोर हैं। संतों ने हमेशा अलिप्त भाव से संसार में रहकर परमार्थ के मार्ग को अपनाते हुए संतुलित जीवन जीने की बात कही है।
 
IMG-20251103-WA0098
निरंकारी समागम में अभिवादन स्वीकार करते सीएम नायब सिंह सैनी
जीवन में यदि हम निराकार परमात्मा की उपस्थिति का अहसास करते हुए हर कार्य करते हैं तो वह कार्य निर्लेप भाव से युक्त सेवा ही हो जाता है, जिससे जीवन के दोनों पहलुओं की पूर्ति हो जाती है। सतगुरु माता जी ने वसुधैव कुटुंबकम की भावना का जिक्र करते हुए कहा कि संत अपने जीवन में आत्मभाव जागृत करके पूरी मानवता के प्रति प्रेम भाव धारण करते हैं। संत सबको एक नज़र से देखते हुए किसी की जाति-पाति, अच्छाई-बुराई, गरीबी-अमीरी अथवा अन्य कोई भी भेदभाव मन में नहीं रखते हैं और जहां भेदभाव नहीं, वहां नफ़रत भी नहीं रहती; रहता है तो केवल प्रेम।
 
प्रेम देना भी है, स्वीकार भी करना है 
सतगुरु माता जी ने अंत में कहा कि प्रेम देना भी है और स्वीकार भी करना है पर वास्तव में प्रेम बांटने के लिए होता है, केवल बटोरने के लिए नहीं। प्रेम वह भाव है जो जितना देते हैं उतना ही मन खुश रहता है, उसमें वापस पाने की अपेक्षा नहीं रखी जाती। संतों का भाव तो देने का होता है न कि लेने का। ठीक इसी तरह संतुलित भाव को अपनाने से मन में शिकवे की जगह निरंतर शुकराने का भाव उत्पन्न होने लगता है। 
सतगुरु माता जी के विचारों से पूर्व निरंकारी राजपिता रमित जी ने संत समागम में उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि कोई सांसारिक प्रेम में डूब जाता है तो वह अपने प्रेमी को ईश्वर का दर्जा देता है और आनंदित रहता है, तो अगर किसी के हृदय में सत्गुरु और परमात्मा के प्रति इलाही प्रेम हो तो वह भक्ति बनकर आनंदित हो उठता है, नाचने-गाने लगता है। फिर उसे किसी की भी कमियां नज़र आनी बंद हो जाती हैं, सारा विश्व ईश्वर का रूप नज़र आने लगता है, हर तरफ उसे ईश्वर के ही दर्शन होने लगते हैं अर्थात् प्रेम एक अद्भुत शक्ति है, इसलिए संसार में अगर प्राप्त करने योग्य कुछ है तो यही अटल सच्चाई है, यही अलौकिक प्रेम है।
 
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लिया आशीर्वाद
इसके पूर्व हरियाणा के माननीय मुख्य मंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समागम में पधारकर सतगुरु के आशिष प्राप्त किए। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन आत्ममंथन, आत्मसुधार एवं समाज निर्माण का प्रेरणा स्रोत है। यहां सारे भेदभावों से ऊपर उठकर मानव को मानव बनने की शिक्षा दी जाती है। आध्यात्मिक जागरूकता के साथ साथ मिशन समाज कल्याण के कार्यों में भी अनुकरणीय योगदान दे रहा है जो अत्यंत सराहनीय है। 
 
मिशन की ओर से की गई है व्यापक व्यवस्था 
मिशन के स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संत समागम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यापक प्रबंध किया गया है। समागम परिसर में 8 एलोपैथिक तथा 6 होम्योपैथिक डिस्पेंसरियों की सेवा निरंतर जारी रही। साथ ही 15 प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र एवं 1 कारोप्रॅक्टिक शिविर का भी आयोजन किया गया। गंभीर रोगग्रस्त मरीजों के लिए 120 बेड का एक अस्थायी अस्पताल भी कार्यरत रहा। इसके अतिरिक्त मिशन द्वारा 12 एवं हरियाणा सरकार द्वारा 30 एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई। कायरोप्रॅक्टिक शिविर में अमेरिका एवं यूरोप से 7 डाक्टरर्स एवं भारत से 4 डाक्टरर्स की टीम समागम के दौरान सेवारत रही। इस चिकित्सा द्वारा करीब 2300 मरीज लाभान्वित हुए।
 
लंगर एवं कैंटीन सुंदर व्यवस्था 
समागम परिसर में चार स्थानों पर कम्युनिटी किचन (लंगर) की व्यवस्था की गई जिसमें विश्वभर से पधारे लाखों श्रद्धालुओं को दिन-रात लंगर उपलब्ध कराया गया। देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु जब एक साथ बैठकर लंगर ग्रहण कर रहे थे मानो वसुधैव कुटुंबकम का दृश्य साकार हो रहा है। इसके अतिरिक्त समागम स्थल पर 22 कैन्टीन में अत्यन्त रियायती दरों पर अल्पाहार एवं चाय, कॉफी, मिनरल वाटर इत्यादि श्रद्धालुओं की सेवा में उपलब्ध रहा जिसका श्रद्धालुओं द्वारा भरपूर लाभ लिया गया।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

देश रोजाना डेस्क Picture

Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries, but also the leap into electronic typesetting, remaining essentially unchanged. It was popularised in the 1960s with the release of Letraset sheets containing Lorem Ipsum passages, and more recently with desktop publishing software like Aldus PageMaker including versions of Lorem Ipsum.

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad