ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर के सामने अचानक मंडराने लगा ड्रोन

मचा हड़कंप

Desh Rojana
On

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर के पास एक हैरतअंगेज ड्रोन दिखने से शनिवार को मालदा जिले के मालतीपुर इलाके में हड़कंप मच गया।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर के पास एक हैरतअंगेज ड्रोन दिखने से शनिवार को मालदा जिले के मालतीपुर इलाके में हड़कंप मच गया। इस अजीबोगरीब घटना ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उत्पन्न कर दिए हैं तथा शीघ्र जांच के आदेश दिए गए हैं।यह घटना उस समय हुई जब ममता बनर्जी मालतीपुर में अपनी जनसभा को संबोधित करने के बाद हेलिकॉप्टर में सवार होने जा रही थीं। बता दें कि यह उस दिन जिले में उनकी  दूसरी रैली थी। इससे पहले उन्होंने माणिकचक में एक सभा को संबोधित किया था और इसके बाद उन्हें गाजोल में तीसरी रैली के लिए रवाना होना था।

1_20260404_175227_0000

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही मुख्यमंत्री हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर के पास पहुंचीं, एक ड्रोन उसके सामने मंडराता हुआ दिखाई दिया। इसे देखते ही ममता बनर्जी कुछ पल के लिए रुक गईं और माइक संभालते हुए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा, 'पुलिस को इस पर नजर रखनी चाहिए। इसके पीछे जो लोग हैं, उनकी पहचान की जानी चाहिए।'

फिलहाल इस ड्रोन का स्रोत और उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारियों ने भी यह पुष्टि नहीं की है कि प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में यह ड्रोन कैसे पहुंचा।इस घटना के पश्चात् पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।

 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

Desh Rojana Hiring Ad