गैस की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीसी

- एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 जारी

Desh Rojana
On

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार जिले में एल.पी.जी. गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनाधिकृत प्रयोग पर रोक लगाने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों नियुक्ति किए हैं। साथ ही उपभोक्ताओं की एल.पी.जी. से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर

फरीदाबाद: उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार जिले में एल.पी.जी. गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं अनाधिकृत प्रयोग पर रोक लगाने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों नियुक्ति किए हैं। साथ ही उपभोक्ताओं की एल.पी.जी. से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 जारी किया गया है, जिस पर कोई भी नागरिक गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली, जमाखोरी या घरेलू गैस के व्यावसायिक प्रयोग जैसी शिकायत दर्ज करवा सकता है। यह जानकारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) कविता सिंह परिहार ने दी।

app_1772023093699eed35afa09_image_picker_2ea77e89-a1ae-44b8-99c4-1e7

डीएफएससी कविता सिंह परिहार ने बताया कि एल.पी.जी. गैस की शिकायतों के निवारण के लिए क्षेत्रवार नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ओल्ड फरीदाबाद एवं बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अजीत सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9812092615 है।

इसी प्रकार एनआईटी फरीदाबाद क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी विनय मुदगल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8168792654 है। संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में प्राप्त शिकायतों की जांच कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेंगे।

डीएफएससी कविता सिंह परिहार ने कहा कि एल.पी.जी. का अनाधिकृत प्रयोग, जमाखोरी तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी एल.पी.जी. गैस से संबंधित कोई अनियमितता दिखाई दे तो तुरंत जिला हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad