Faridabad News:यमुना के कटाव पर लगेगी लगाम! अमीरपुर-तिलौरी में 4 करोड़ की सुरक्षा योजना शुरू

Desh Rojana
On

पिछले साल की विनाशकारी बाढ़ के बाद फरीदाबाद के अमीरपुर-तिलौरी क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 

5316d699-fd8a-4939-986c-da6b82327015फरीदाबाद के अमीरपुर-तिलौरी क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। पिछले साल यमुना की बाढ़ ने जिस इलाके में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया था, वही अब उस  क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। मानसून की दस्तक से पहले सिंचाई विभाग ने यमुना नदी से होने वाले भूमि कटाव को रोकने की तैयारी तेज कर दी है। करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से नदी किनारे पत्थरों से बनी मजबूत सुरक्षा संरचनाएं, यानी स्टड्स, स्थापित की जाएंगी। विभाग का लक्ष्य है कि 15 जुलाई तक पूरा काम  कर लिया जाए, ताकि मानसून के दौरान किसी भी संभावित खतरे का सामना मजबूती से किया जा सके। दरअसल, पिछले वर्ष यमुना में आई बाढ़ के दौरान अमीरपुर-तिलौरी के पास बना सुरक्षा बांध क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई, कई गांवों में जलभराव हो गया और लोगों की जिंदगी पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई थी। उस दर्दनाक हादसे में दो बच्चों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। घटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित इलाके का दौरा किया और स्थायी समाधान तैयार करने के निर्देश दिए। इसके बाद सिंचाई विभाग ने तकनीकी योजना तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। विभाग के अनुसार निर्माण कार्य के लिए बड़े-बड़े पत्थर मौके पर पहुंचाए जा रहे हैं और 15 जून से काम को और तेज गति दी जाएगी। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad