Palwal News : एसएनडी पब्लिक स्कूल की जेईई एडवांस्ड 2026 में शानदार उपलब्धि

Desh Rojana
On

एसएनडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

एसएनडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। Capture

स्कूल के कुल 8 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय के सफल विद्यार्थियों की ऑल इंडिया रैंक इस प्रकार है: विवेक देशवाल (सामान्य/ईडब्ल्यूएस)-696, धीरज (एससी)-1751, हर्ष भड़ाना (ओबीसी)–3555, यश शर्मा (सामान्य/ईडब्ल्यूएस)–4570, शांतनु (सामान्य/ईडब्ल्यूएस)-5337, लक्ष्यदीप-12609 (AIR), निखिल-15251 (AIR), हर्षित (सामान्य)-9001 (AIR), इस शानदार सफलता पर विद्यालय के सचिव डॉ. रघुराज सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का यह उत्कृष्ट परिणाम है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय परिवार सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad