Rewari News: नगर में स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत कार्यक्रम आज

जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा रहेंगी मुख्य अतिथि

Desh Rojana
On

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 मई को पंचकूला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की गरिमामयी उपस्थिति में स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास करेंगे।

रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 29 मई को पंचकूला से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की गरिमामयी उपस्थिति में स्वस्थ हरियाणा-समृद्ध हरियाणा अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्धघाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें जिला रेवाड़ी को भी टेली-ईसीजी, अमृत स्टोर सहित 'स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार क्लीनिक” की सौगात मिलेगी।
देर शाम डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इस कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को नगर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित होगा, जिसमें राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा बतौर मुख्य अतिथि जबकि जिला रेवाड़ी के तीनों विधायक लक्ष्मण यादव, डा. कृष्ण कुमार और कोसली के विधायक अनिल यादव भी शामिल होंगे।
1004500063
डीसी अभिषेक मीणा।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad