Faridabad News : क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनकर विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Desh Rojana
On

बल्लबगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने फरीदाबाद सेक्टर 8 कार्यालय पर क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

बल्लबगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने फरीदाबाद सेक्टर 8 कार्यालय पर क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। विधायक ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। bइस दौरान क्षेत्र के लोगों ने सड़क, सफाई, पेयजल, सीवर सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मंत्री के बड़े भाई एवं भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं नागरिक मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास और नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad