Palwal News : अनाज मंडी में 1 लाख 21 हजार क्विंटल धान की खरीद की गई
अनाज मंडी में फसल खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। मंडी में अभी तक 1 लाख 21 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं मंडी में अभी तक 90 क्विंटल बाजरे तथा 1546 क्विंटल कपास की खरीद की जा चुकी है।
अनाज मंडी में फसल खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। मंडी में अभी तक 1 लाख 21 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। वहीं मंडी में अभी तक 90 क्विंटल बाजरे तथा 1546 क्विंटल कपास की खरीद की जा चुकी है।

मार्किट कमेटी के सुपरवाइजर बलवान सिंह ने बताया कि मंडी में अभी तक 1 लाख 21 हजार क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। मंडी में किसानों को धान की 1509 फसल का रेट 3500 रुपए प्रति क्विंटल सेे लेकर 4200 रूपए प्रति क्विंटल मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मंडी में पिछले सीजन में 48 हजार क्विंटल परमल धान की खरीद की गई थी। वहीं 6 लाख 50 हजार 434 बासमती धान की खरीद की गई थी। उन्होंने बताया कि मंडी में बाजरे की आवक भी शुरू हो गई है। मंडी में अभी तक 90 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। मंडी में बाजरा का भाव 2125 रुपए प्रति क्विंटल है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मंडी में 44 हजार 997 क्विंटल बाजरा की खरीद की गई थी।
इसी प्रकार मंडी में कपास की फसल की आवक भी शुरू हो गई है। मंडी में अभी तक 1546 क्विंटल कपास की खरीद की जा चुकी है। मंडी में कपास का भाव 6400 रुपए से लेकर 8400 रूपए प्रति क्विंटल है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मंडी में 9586 क्विंटल कपास की खरीद की गई थी।

About The Author
संबंधित समाचार



