Rewari News: यूपीआई के जरिए 84 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
साइबर थाना पुलिस ने गत जुलाई माह में यूपीआई के जरिए 84 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान दिल्ली के कृष्णा कॉलोनी द्वारका निवासी विवेक राहड़ व दिल्ली के गोपाल नगर नजफगढ़ हाल किरायेदार पालम विहार जिला गुरूग्राम निवासी दीपक सांगवान के रूप में हुई है।
रेवाड़ी: साइबर थाना पुलिस ने गत जुलाई माह में यूपीआई के जरिए 84 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान दिल्ली के कृष्णा कॉलोनी द्वारका निवासी विवेक राहड़ व दिल्ली के गोपाल नगर नजफगढ़ हाल किरायेदार पालम विहार जिला गुरूग्राम निवासी दीपक सांगवान के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया कि मोहल्ला खासापुरा रेवाड़ी निवासी सत्यनारायण ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि उसका बैंक ऑफ़ बड़ौदा की सरकुलर रोड शाखा में बैंक खाता है। गत 17 जुलाई की शाम उसके मोबाइल पर यूपीआई लिंकिंग और एक्टिवेशन से संबंधित कई संदिग्ध संदेश प्राप्त हुए थे। उसने उस समय न तो कोई यूपीआई प्रक्रिया शुरू की थी और न ही कोई भुगतान किया था। उसने किसी व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम अथवा डेबिट कार्ड संबंधी गोपनीय जानकारी भी साझा नहीं की थी।
इसके बावजूद उसके बैंक खाते से 86 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी दिल्ली के कृष्णा कॉलोनी द्वारका निवासी विवेक राहड़ व दिल्ली के गोपाल नगर नजफगढ़ हाल किरायेदार पालम विहार जिला गुरूग्राम निवासी दीपक सांगवान को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी विवेक के बैंक खाते में 84 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे, जबकि आरोपी दीपक ने यह राशि उसके खाते से निकलवा कर उपयोग की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

About The Author
संबंधित समाचार



