Palwal News : माय भारत पलवल द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में गांधी जयंती कार्यक्रम आयोजित
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत पलवल द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, पलवल में गांधी जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत पलवल द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, पलवल में गांधी जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक के मार्गदर्शन में किया गया। 
कार्यक्रम के संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर ने महात्मा गांधी के जीवन, उनके सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य दिलबाग सिंह ने बतौर वक्ता महात्मा गांधी के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के विचारों, स्वतंत्रता आंदोलन और स्वच्छता के महत्व को अपनी अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में प्रथम सिमरन, द्वितीय पदमा, तृतीय स्थान अनिता ने हासिल किया उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुष्पेंद्र ठाकुर ने युवाओं को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ भारत के निर्माण में सहयोग करने तथा स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, महाविद्यालय के स्टाफ एवं युवाओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रोफेसर अनिल चौहान ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र सेवा की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं मेरा युवा भारत से जुड़े युवा उपस्थित रहे। मेरा युवा भारत पलवल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को गांधी जी के विचारों को आत्मसात करते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मंच संचालक राजू, शेर सिंह, ओमप्रकाश, संजीव, हुमा आदि गणमान्य एवं युवा मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



