Rewari News: 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल रखेंगे, एकजुट होकर लगाए नारे

Desh Rojana
On

युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनस के आह्वान पर बैंकों में 28 से 30 सितंबर को प्रस्तावित व्यापी हड़ताल को लेकर रेवाड़ी सेंटर पर रेवाड़ी के बैंक कर्मचारियों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारतीय स्टेट बैंक काठमण्डी शाखा रेवाड़ी के सामने किया गया। 

रेवाड़ी: युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियनस के आह्वान पर बैंकों में 28 से 30 सितंबर को प्रस्तावित व्यापी हड़ताल को लेकर रेवाड़ी सेंटर पर रेवाड़ी के बैंक कर्मचारियों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारतीय स्टेट बैंक काठमण्डी शाखा रेवाड़ी के सामने किया गया। 
इस अवसर पर सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं ग्रामीण बैंक कर्मचारी एकत्र हुए तथा अपनी लंबित मांगों को लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। बैंक कर्मियों ने सरकार की वादाखिलाफी एवं हठधर्मिता के एवं निरंकुशता के विरुद्ध नारेबाजी भी की। 

WhatsApp Image 2026-09-26 at 12.25.15 PM
प्रदर्शन करते बैंक कर्मी।


इन्होंने आरोप लगाया कि जब सभी सरकारी विभाग शनिवार और रविवार को अपने कार्यालय बंद रखते हैं तो बैंक कर्मियों के साथ शाखाएं खोलने के लिए सौतेला व्यवहार क्यों? उन्होंने कहा कि आरबीआई भी सप्ताह में पांच कार्य दिवस रखता तो अन्य बैंक कर्मियों के साथ यह ज्यादती क्यों की जा रही है। प्रदर्शन में सतीश बठला, सीपी यादव, अविनाश, अशोक, ईश्वर, बबरूभान, दिनकर, लोकेश, दलीप, योगेश, सुनील, विवेक समेत अन्य बैंक कर्मचारी शामिल हुए। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad