Palwal News : कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर बरसे करण दलाल
बोले जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही
सैनी धर्मशाला में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का संयोजन ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर ने किया, जबकि मंच संचालन राजेश्वर गर्ग ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
सैनी धर्मशाला में कांग्रेस का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का संयोजन ब्लॉक अध्यक्ष अनूप पाराशर ने किया, जबकि मंच संचालन राजेश्वर गर्ग ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने कहा कि पिछले 35 वर्षों से पलवल के बुजुर्गों और युवाओं ने कांग्रेस का साथ दिया है। कांग्रेस शासन में पलवल की पहचान पूरे प्रदेश में थी और अधिकारी गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में भेदभाव की राजनीति हो रही है तथा जिले में अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को अधिकारियों से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान होना पड़ रहा है। दलाल ने पलवल में पेयजल, जलभराव, स्वास्थ्य सेवाओं, अवैध कॉलोनियों और किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज करवाना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण के बजाय चालान काटने पर अधिक जोर दिया जा रहा है। पलवल से ट्रेनों के बंद होने और मेट्रो चलाने के दावों को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि चुनावों में कथित वोट चोरी का मुद्दा उन्होंने सबसे पहले उठाया था। अब कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेगी और रूठे कार्यकर्ताओं को साथ जोड़ेगी।जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि कांग्रेस में लंबे समय तक संगठन की कमी रही, जिसका भाजपा को लाभ मिला। अब संगठन मजबूती से काम कर रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने की बात कही। इस अवसर पर संजय गाबा, संतराम मेघवाल, जाहिद अजमद, प्रेरणा कालड़ा, राजेंद्र खोकियाका, कंवर रमेश राणा, भूपेंद्र नौहवार, शुगर सिंह, ओमप्रकाश बघेल और कुलदीप बैंसला सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



