Palwal News : अमेरिकन स्कूल और ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल ने किया एसवीएसयू का अवलोकन
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में अमेरिका के विलियम एंड मैरी स्कूल ऑफ एजुकेशन और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। इस दौरान कौशल शिक्षा, व्यावहारिक ज्ञान और अनुभवात्मक शिक्षण के नए तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया।
पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में अमेरिका के विलियम एंड मैरी स्कूल ऑफ एजुकेशन और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। इस दौरान कौशल शिक्षा, व्यावहारिक ज्ञान और अनुभवात्मक शिक्षण के नए तौर-तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया। 
कार्यक्रम में अमेरिका से आईं डॉ. मेलिसा वाटली, ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से डॉ. नूरी रहमान व डॉ. कल्याणी और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधार्थी तेजस विशेष रूप से मौजूद रहे। विश्वविद्यालय की कुलसचिव सुमन वशिष्ठ, प्रबंधन संकाय की डीन प्रोफेसर ज्योति राणा, डीन डॉ. सुचित्रा वशिष्ठ और मैनेजमेंट स्टडीज़ डिपार्टमेंट की चेयरपर्सन डॉ. श्रुति गुप्ता ने स्मृति चिह्न व पौधे भेंट कर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। डीन प्रोफेसर ज्योति राणा ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों और 65 शैक्षणिक कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसवीएसयू देश का पहला राजकीय कौशल विश्वविद्यालय है, जो उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार छात्रों को व्यावहारिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण देता है। दौरे के दौरान अतिथियों को 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' का भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्होंने छात्रों को मिल रहे प्रैक्टिकल प्रशिक्षण को देखा और सराहा। सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह, ऑटोमोटिव्स डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन डॉ. संजय राठौर, डॉ. प्रीति और जगबीर सिंह ने उन्हें प्रयोगशालाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भविष्य में आपसी सहयोग और कौशल विकास के नए अवसरों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रितु मुद्गल और डॉ. दलीप रैना का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डीन प्रोफ़ेसर एसके गर्ग, प्रोफेसर सुरेश कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर कुलवंत सिंह, प्रोफेसर पूजा चावला और प्रोफेसर जतिंदर कौर सहित कई अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



