Mewat Taudu News: युवा कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कहा- वोट लोकतंत्र की चाबी, हर सवाल का जवाब देना होगा।

Desh Rojana
On

सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय युवा कांग्रेस नेता शाहीन शम्स ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

तावडू। सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय युवा कांग्रेस नेता शाहीन शम्स ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जनता के वोट से चलता है और वोट की निष्पक्षता पर सवाल उठना पूरे लोकतांत्रिक तंत्र के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि वोट लोकतंत्र की चाबी है, जिसके माध्यम से जनता हर पांच साल में अपनी सरकार चुनती है। अगर इस चाबी की डुप्लीकेट बन जाए तो जनता के मताधिकार का क्या महत्व रह जाएगा।
 
Shaheen Shams
 
शाहीन शम्स ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लंबे समय से चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। महाराष्ट्र से लेकर पश्चिम बंगाल तक चुनावों में विपक्ष ने ईवीएम और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनता के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं। सरकार को विपक्ष के सवालों को राजनीतिक बयानबाजी कहकर खारिज करने के बजाय उनका तथ्यात्मक जवाब देना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि देश के एक प्रतिष्ठित अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट में चुनाव आयोग के भीतर मुख्य चुनाव आयुक्त के रवैये को लेकर कथित असहमति का जिक्र किया गया है। यदि ऐसी रिपोर्टों में उठाए गए सवाल सही हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की विश्वसनीयता लोकतंत्र की नींव है और मतदाता को यह भरोसा होना चाहिए कि उसका वोट सुरक्षित है तथा उसकी गिनती निष्पक्ष तरीके से होगी।
 
शाहीन शम्स ने कहा कि वोट केवल एक कागज या मशीन पर दर्ज निशान नहीं, बल्कि जनता की ताकत और संविधान में मिले अधिकार का प्रतीक है। वोट के माध्यम से जनता सरकार बनाती है और सरकार संविधान के अनुरूप कानून व नीतियां बनाती है। उन्होंने कहा कि मताधिकार की रक्षा किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश का मुद्दा है।
 
कांग्रेस पार्टी और विपक्ष जनता के इस अधिकार के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने मांग की कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी सवालों पर पारदर्शिता के साथ जवाब दिया जाए, ताकि लोकतंत्र में जनता का विश्वास कायम रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad