Palwal News : सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूधौला में आयोजित किया गया मेगा हेल्थ कैंप

Desh Rojana
On

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के मॉड्यूल के तहत उपायुक्त डॉक्टर जयेंद्र सिंह छिल्लर के दिशा निर्देशन एवं सिविल सर्जन डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूधौला में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा फरीदाबाद उपाध्यक्ष स्वराज भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के मॉड्यूल के तहत उपायुक्त डॉक्टर जयेंद्र सिंह छिल्लर के दिशा निर्देशन एवं सिविल सर्जन डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूधौला में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा फरीदाबाद उपाध्यक्ष स्वराज भाटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। bb

भाजपा के पृथला मंडल अध्यक्ष कृष्ण खूटैला, फतेहपुर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सीकरी मंडल अध्यक्ष अजय देव आचार्य व छांयशा मंडल अध्यक्ष रिंकू सैनी विशिष्ट अतिथि रहे तथा उनका गुलदस्ता भेंट करके हार्दिक स्वागत में सम्मान किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि स्वराज भाटी ने देवी सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर सतिंद्र वशिष्ठ व एसएमओ डॉक्टर योगेश मलिक, डॉ नवीन शर्मा व डॉक्टर राहुल शर्मा ने मुख्य अतिथि सुषमा भाटी को पौधा भेंट कर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम में शानदार मंच संचालन डॉक्टर रवि विहान ने किया।उपाध्यक्ष स्वराज भाटी ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार में आम जनमानस के लिए विकास कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन "बेटी-बचाओ, बेटी-पढ़ाओ' के नारे के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने आमजन मानस से अपील की कि सभी अपनी बेटियों को जरूर पढ़ाएं ताकि बेटियां शिक्षित आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर व इंजीनियर आदि बनकर अपने माता-पिता, गुरु समाज व देश का नाम रोशन कर सकें। सेवा संकल्प अभियान के ओवरऑल इंचार्ज एवं नोडल ऑफिसर डॉक्टर नवीन शर्मा के देखरेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूधौला की स्वास्थ्य टीम द्वारा आम नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच की गई। कैंप में महिला एवं बाल रोगों की जांच भी की गई। गैर संचारी रोग तथा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूक किया गया। कैंप में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं जांच सुविधाओं का लाभ आम जनमानस को प्रदान किया गया। मेगा कैंप में लोगों की एनीमिया की जांच हो गई। पोषण एवं अनीमिया के बारे में जागरूक किया गया। 44 व्यक्तियों की हीमोग्लोबिन की जांच की गई। जिनमें विभिन्न आयु के बच्चों युवा, महिला, बुजुर्गों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई। नॉन कम्युनिकेबल डिसीज यानि गैर संचारी रोगों की जांच के लिए उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की स्क्रीनिंग की गई। 40 लोगों का ब्लड शुगर चेक किया गया तथा 33 लोगों का ब्लड प्रेशर चेक किया गया। कैंप के दौरान 46 आभा आईडी बनाई गई तथा 12 आयुष्मान कार्डों की केवाईसी की गई। मेगा हेल्थ कैंप के दौरान डॉ दीपक दहिया द्वारा मानसिक रोगियों की जांच कर मानसिक रोग जैसे मानसिक तनाव, एंजायटी व डिप्रेशन आदि रोगों के बारे में जानकारी दी गई । मेगा हेल्थ कैंप में लोगों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर व हीमोग्लोबिन की जांच कर स्वस्थ्य जांच की गई। कैंप के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया और विजेताओं को पुरस्कृत कर सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से ओवरऑल इंचार्ज डॉक्टर नवीन शर्मा, डॉ राहुल शर्मा, डॉक्टर डॉ रवि विहान, वीर सिंह मेंबर आदि ने सहयोग किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad