Faridabad News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रतिभागियों के साथ दौड़ में हुए शामिल, युवाओं में दिखाई दिया अनोखा उत्साह
मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों पर बरसाईं गुलाब की पंखुड़ियां, मैराथन रूट पर दिखा उत्साह और उमंग का माहौल
नशा-मुक्त हरियाणा फरीदाबाद नमो मैराथन-2026 के अवसर पर फरीदाबाद में खेल भावना, ऊर्जा, उत्साह और हरियाणवी संस्कृति का शानदार संगम देखने को मिला। मैराथन में शामिल प्रतिभागियों में सुबह से ही गजब का जोश और उत्साह नजर आया। ‘नशा-मुक्त हरियाणा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगाई और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
नशा-मुक्त हरियाणा फरीदाबाद नमो मैराथन-2026 के अवसर पर फरीदाबाद में खेल भावना, ऊर्जा, उत्साह और हरियाणवी संस्कृति का शानदार संगम देखने को मिला। मैराथन में शामिल प्रतिभागियों में सुबह से ही गजब का जोश और उत्साह नजर आया। ‘नशा-मुक्त हरियाणा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगाई और स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ‘नशा-मुक्त हरियाणा फरीदाबाद नमो मैराथन-2026’ में प्रतिभागियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह और जोश दोगुना कर दिया। मुख्यमंत्री ने स्वयं मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगाई और उन्हें स्वस्थ, सक्रिय एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच दौड़ता देखकर प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे मैराथन रूट पर जोश एवं उमंग का माहौल बन गया। मुख्यमंत्री के साथ दौड़ते हुए प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ ‘नशा-मुक्त हरियाणा’ के संदेश को आगे बढ़ाया। मैराथन रूट पर मौजूद लोगों और प्रतिभागियों ने मुख्यमंत्री का उत्साहवर्धन किया, वहीं मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर और अभिवादन करते हुए प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। उनकी सहभागिता ने मैराथन को केवल एक दौड़ तक सीमित न रखते हुए इसे फिटनेस, जनभागीदारी और सामाजिक जागरूकता से जुड़ा अभियान बना दिया। उन्होंने प्रतिभागियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि नियमित व्यायाम और खेलकूद को जीवन का हिस्सा बनाकर युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं। उन्होंने स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच को मजबूत समाज की आधारशिला बताते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने तथा अपने साथियों और आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री की मौजूदगी और प्रतिभागियों के साथ उनकी सक्रिय सहभागिता से मैराथन रूट पर उत्साह चरम पर दिखाई दिया। हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों में नई ऊर्जा और उमंग नजर आई। मुख्यमंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़ते प्रतिभागियों ने फिटनेस, खेल भावना और नशामुक्ति के संदेश को पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ाया। इस दौरान पूरा वातावरण ‘नशा-मुक्त हरियाणा’ के संकल्प और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने ‘नशा-मुक्त हरियाणा फरीदाबाद नमो मैराथन-2026’ में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। मैराथन का रूट केवल दौड़ का मार्ग नहीं, बल्कि हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति और प्रतिभाओं का जीवंत मंच भी नजर आया। प्रतिभागियों के स्वागत एवं उत्साहवर्धन के लिए रूट के विभिन्न स्थानों पर हरियाणवी संस्कृति से जुड़ी विशेष प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। नगाड़ा पार्टी की दमदार प्रस्तुति और रागनी गायन ने वातावरण में हरियाणवी रंग घोल दिया। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों के बीच प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था। ढोल-नगाड़ों और लोक संगीत की धुनों ने मैराथन रूट पर ऊर्जा का ऐसा माहौल बनाया कि प्रतिभागी पूरे जोश के साथ अपनी दौड़ जारी रखते नजर आए।
मैराथन रूट पर स्कूली बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने कराटे का अभ्यास एवं प्रदर्शन कर खेल, फिटनेस और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। बच्चों की ऊर्जावान प्रस्तुति ने प्रतिभागियों और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया तथा आयोजन में नई ऊर्जा का संचार किया। यह दृश्य इस बात का प्रतीक रहा कि स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का संदेश समाज में बचपन से ही मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन के दौरान प्रतिभागियों पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर उनका उत्साह बढ़ाया और उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री की ओर से मिले इस स्नेह एवं प्रोत्साहन से प्रतिभागियों में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई। प्रतिभागियों ने भी पूरे जोश के साथ मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मैराथन के मुख्य मंच पर देसी रॉकस्टार एमडी ने अपनी शानदार संगीत प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उनकी ऊर्जावान प्रस्तुतियों पर प्रतिभागियों और दर्शकों ने जमकर उत्साह दिखाया। एमडी ने अपने गीतों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। संगीत और मनोरंजन के साथ दिया गया यह संदेश युवाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचा और ‘नशा-मुक्त हरियाणा’ अभियान की भावना को मजबूत किया। ‘नशा-मुक्त हरियाणा फरीदाबाद नमो मैराथन-2026’ ने खेल और फिटनेस को सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए एक व्यापक संदेश दिया। आयोजन के दौरान दौड़ते प्रतिभागियों के साथ-साथ पूरे मैराथन रूट पर मौजूद लोगों में भी नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता का माहौल देखने को मिला। मैराथन ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और सक्रिय जीवनशैली के माध्यम से युवा अपनी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा दे सकते हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



