Palwal/Hodal News : किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया में न आने दी जाए कोई परेशानी : उपायुक्त

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने होडल अनाज मंडी पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Desh Rojana
On

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बृहस्पतिवार को होडल अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद प्रक्रिया हेतु किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अनाज मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बृहस्पतिवार को होडल अनाज मंडी का दौरा कर फसल खरीद प्रक्रिया हेतु किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अनाज मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। dd

इस अवसर पर एसडीएम बलीना, मार्केट कमेटी होडल के चेयरमैन जगविंद्र सिंह, सचिव जीत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने स्वयं कम्प्यूटर सिस्टम पर बैठकर गेट पास एवं टोकन प्रणाली का अवलोकन किया और खरीद प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन फसल खरीद सीजन के दौरान किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को निर्देश दिए कि फसल खरीद प्रक्रिया से संबंधित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं, ताकि किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अनाज मंडी में साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पालिका होडल के अधिकारियों को अनाज मंडी के रास्ते में किए गए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों की फसलों से भरी गाडिय़ां सुगमता से मंडी में प्रवेश कर सकें और किसानों को आवागमन में किसी प्रकार की कोई बाधा न आए। उन्होंने किसानों से भी फसल को अच्छी तरह सुखाकर मंडी में लाने का आह्वान किया। उपायुक्त ने कहा कि किसान अपनी फसल सुगमता से मंडी में बेच सकें, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में आने वाले प्रत्येक किसान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा फसल खरीद प्रक्रिया को समयबद्ध, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरा करवाया जाए। गेट पास, फसल खरीद, उठान और भुगतान सहित किसी भी प्रक्रिया में किसानों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मंडी में नियमित निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अटल किसान कैंटीन का भी निरीक्षण किया और किसानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से कैंटीन की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि फसल खरीद सीजन के दौरान कैंटीन नियमित रूप से संचालित हो। किसानों को ताजा, पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाने के साथ-साथ साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि कैंटीन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या किसानों को नहीं होनी चाहिए। उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने मार्केट कमेटी होडल में कंडम भवन में संचालित किए जा रहे डाकघर एवं कोऑपरेटिव सोसायटी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कंडम भवन को एक सप्ताह के अंदर खाली कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि भवन की स्थिति जर्जर एवं कंडम होने के कारण किसी भी समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इसलिए भवन को शीघ्र खाली करना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad