New Delhi News: चुनाव आयोग को 6 अक्टूबर को घेरेंगे 19 विपक्षी दल

Desh Rojana
On

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस समेत 19 विपक्षी पार्टियां 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में मार्च निकालेंगी। 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग का घेराव किया जाएगा। यह फैसला बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इंडिया ब्लॉक बैठक में लिया गया। करीब तीन घंटे चली बैठक में तीन बातों पर सहमति बनी।

नई दिल्ली: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस समेत 19 विपक्षी पार्टियां 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में मार्च निकालेंगी। 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग का घेराव किया जाएगा। यह फैसला बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इंडिया ब्लॉक बैठक में लिया गया। करीब तीन घंटे चली बैठक में तीन बातों पर सहमति बनी। सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव लाया जाए।

WhatsApp Image 2026-10-01 at 1.02.12 AM (1)

वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों को सार्वजनिक किया जाए। नाम हटाने से पहले वोटर को नोटिस और अपील का मौका मिले। ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाएं। बैठक के बाद खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।

इससे पहले 11 अगस्त 2025 को इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के ऑफिस तक मार्च निकाला था। इसमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार समेत 25 विपक्षी दल शामिल हुए थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad