Narnaul News: बाइक पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुईं डॉ. अर्चना गुप्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर आधारित 'वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा' रविवार को राजस्थान के झुंझुनू से पचेरी बॉर्डर के रास्ते हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर नारनौल पहुंची। पचेरी बॉर्डर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रेवाड़ी के लिए रवाना किया।
नारनौल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर आधारित 'वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा' रविवार को राजस्थान के झुंझुनू से पचेरी बॉर्डर के रास्ते हरियाणा की सीमा में प्रवेश कर नारनौल पहुंची। पचेरी बॉर्डर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रेवाड़ी के लिए रवाना किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने यात्रा का भव्य स्वागत किया और स्वयं मोटरसाइकिल पर सवार होकर पचेरी बॉर्डर से नारनौल शहर और अटेली मंडी होते हुए काठूवास टोल तक यात्रा के साथ सफर किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया तथा देशभक्ति के गीतों के बीच यात्रा में भाग लिया।

जन-जन तक सेवा भाव का संदेश पहुंचाना मुख्य लक्ष्य:
मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक आयोजित यह सेवा यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के समर्पित सार्वजनिक जीवन और उनके सेवा भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि 'सेवा संकल्प अभियान' का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के संकल्प से जोड़ना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस यात्रा के माध्यम से मिले संदेश को आत्मसात कर जनसेवा को अपने जीवन का संकल्प बनाएं।
विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत:
रूट नंबर-10 के तहत हरियाणा में प्रवेश करने पर पचेरी बॉर्डर, नारनौल, अटेली मंडी और रेवाड़ी मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं, युवाओं और आमजन ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था।

About The Author
संबंधित समाचार



