Chandigarh News: पावरग्रिड अंतर-क्षेत्रीय ब्रिज टूर्नामेंट-2026 का चंडीगढ़ में शुभारंभ
चंडीगढ़ में आज तीन दिवसीय पावरग्रिड अंतर-क्षेत्रीय ब्रिज टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट में पावरग्रिड के विभिन्न क्षेत्रों से बारह टीमें भाग ले रही हैं।
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में आज तीन दिवसीय पावरग्रिड अंतर-क्षेत्रीय ब्रिज टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ हुआ। इस टूर्नामेंट में पावरग्रिड के विभिन्न क्षेत्रों से बारह टीमें भाग ले रही हैं।
भाग लेने वाली टीमें हैं: दक्षिण क्षेत्र-I (SR-I), दक्षिण क्षेत्र-II (SR-II), पूर्व क्षेत्र-I (ER-I), पूर्व क्षेत्र-II (ER-II), पश्चिम क्षेत्र-I (WR-I), पश्चिम क्षेत्र-II (WR-II), उत्तर-पूर्व क्षेत्र (NER), उत्तर क्षेत्र-I (NR-I), उत्तर क्षेत्र-III (NR-III), उत्तर-पश्चिम क्षेत्र (NWR), कॉर्पोरेट सेंटर (CC) और मेज़बान क्षेत्र उत्तर क्षेत्र-II (NR-II)। टूर्नामेंट के मैच लीग-कम-नॉकआउट के आधार पर आयोजित किए जा रहे हैं। इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट के दौरान, भाग लेने वाली टीमें टीम और पेयर चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा करेंगी।
टूर्नामेंट की शुरुआत आज एक भव्य उद्घाटन के साथ हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन श्री तरुण बजाज, कार्यपालक निदेशक (उत्तरी क्षेत्र-II) द्वारा श्री आशुतोष के शर्मा, महाप्रबंधक (एचआर), तथा पावरग्रिड एवं पंजाब ब्रिज एसोसिएशन के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। यह टूर्नामेंट पंजाब ब्रिज एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है।

यह टूर्नामेंट 26 सितंबर, 2026 को समाप्त होगा।

About The Author
संबंधित समाचार



