Karnal News: वोट के अधिकार की आवाज से लेकर भगत सिंह की मशाल तक 28 सितंबर को करनाल में होंगे दो बड़े कार्यक्रम

Desh Rojana
On

वोट के अधिकार की रक्षा, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की मांग और लोकतंत्र के सम्मान को लेकर 28 सितंबर को करनाल में कांग्रेस एवं NSUI की ओर से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

करनाल: वोट के अधिकार की रक्षा, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की मांग और लोकतंत्र के सम्मान को लेकर 28 सितंबर को करनाल में कांग्रेस एवं NSUI की ओर से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-09-28 at 1.16.34 PM


सुबह 11 बजे वोट चोरी के मुद्दे पर रोष प्रदर्शन

जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के अध्यक्ष पराग गाबा एवं जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष राजेश वैद के संयुक्त आयोजन में सुबह 11:00 बजे महात्मा गांधी चौक से लघु सचिवालय तक रोष प्रदर्शन निकाला जाएगा। कार्यक्रम की अगुवाई पूर्व मंत्री राव दानवीर सिंह करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। वोट के अधिकार की निष्पक्षता और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब जनता के सामने स्पष्ट रूप से आने चाहिए। इसी मांग को लेकर कार्यकर्ता “वोट चोर, गद्दी छोड़” जैसे नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

प्रदर्शन के समापन पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा तथा उनके इस्तीफे एवं चुनाव से जुड़े निर्णयों और मतदाता सूचियों में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठाई जाएगी। जिला अध्यक्ष पराग गाबा ने सभी प्रकोष्ठों, सभी पदाधिकारियों, सभी ब्लॉक अध्यक्षों, पूर्व विधायकों, सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने और लोकतंत्र के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की।

शाम 6 बजे शहीद भगत सिंह युवा मशाल मार्च

वहीं, NSUI करनाल की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर शाम 6:00 बजे “शहीद भगत सिंह युवा मशाल मार्च” निकाला जाएगा। मार्च मानव सेवा संघ से शुरू होकर कर्ण पार्क स्थित शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा तक पहुंचेगा। NSUI करनाल के जिला अध्यक्ष नवनीत रंधावा ने बताया कि मशाल मार्च में चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी, सांसद रोहतक, विनोद जाखड़ जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष NSUI तथा अविनाश यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष NSUI हरियाणा सहित वरिष्ठ नेता एवं युवा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

मशाल मार्च के माध्यम से युवाओं द्वारा शहीद भगत सिंह के साहस, लोकतंत्र के सम्मान, संविधान की रक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। कांग्रेस एवं NSUI नेताओं ने कार्यकर्ताओं, युवाओं और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले नागरिकों से दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad