Gurugram News: गुरुग्राम में ड्रग्स तस्करी पर HSNCB का शिकंजा, नाइजीरियाई नागरिक से MDMA बरामद
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की गुरुग्राम यूनिट ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 15.04 ग्राम MDMA बरामद होने का दावा किया गया है। कार्रवाई सेक्टर-53 स्थित साईं मंदिर के पास की गई।
गुरुग्राम: हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की गुरुग्राम यूनिट ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 15.04 ग्राम MDMA बरामद होने का दावा किया गया है। कार्रवाई सेक्टर-53 स्थित साईं मंदिर के पास की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान नाइजीरिया के लागोस स्टेट के फेस्टैक थाना क्षेत्र के एनुगु गांव निवासी उदेह फ्रैंक के रूप में हुई है। HSNCB की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नशीला पदार्थ पहुंचाने के लिए मंदिर के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर निगरानी शुरू की और संदिग्ध को रोककर पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया।
अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी की कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में की गई। इस दौरान आरोपी की पैंट की जेब से सफेद रंग की प्लास्टिक की पुड़िया बरामद हुई, जिसमें MDMA मिला। बरामद पदार्थ को लेकर आरोपी कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।
मामले में सेक्टर-53 थाना पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी के पास MDMA कहां से पहुंचा था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।
HSNCB के मुताबिक, गुरुग्राम यूनिट की ओर से सिंथेटिक ड्रग्स की अवैध सप्लाई और तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले 9 सितंबर को भी यूनिट ने एक अलग मामले में MDMA और एक्स्टेसी गोलियां बरामद की थीं।
ब्यूरो ने लोगों से अपील की है कि शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री, कब्जे या सप्लाई से जुड़ी कोई जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना दें। इसके लिए HSNCB ड्रग हेल्पलाइन 9050891508 या MANS हेल्पलाइन 1933 पर संपर्क किया जा सकता है। विभाग ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

About The Author
संबंधित समाचार



