Palwal News : चुनावी प्रकिया में धांधली को लेकर कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह रहे मुख्यरूप से मौजूद, जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना की अध्यक्षता में हुआ विरोध प्रदर्शन

Desh Rojana
On

चुनावी प्रक्रिया में धांधली व वोट चोरी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पलवल के तत्वावधान में सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कुशलीपुर स्थित गुर्जर भवन से जिला सचिवालय तक पहुंचे।

पलवल। चुनावी प्रक्रिया में धांधली व वोट चोरी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी पलवल के तत्वावधान में सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कुशलीपुर स्थित गुर्जर भवन से जिला सचिवालय तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और पुतला फूंका। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की। प्रदर्शन में भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे, उन्होंने अपने हाथों में वोट चोरी व चुनाव आयोग के विरोध में लिखी पट्टिया ले रखी थीं। ggइस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने भाजपा सरकार और चुनावी प्रक्रिया को लेकर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र में सत्ता किसी पार्टी की जागीर नहीं होती और मतदाता का वोट किसी सरकार की मेहरबानी नहीं, बल्कि उसका संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर जनता के मन में जो सवाल उठ रहे हैं, उनका जवाब देने से कोई संस्था या सरकार बच नहीं सकती। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रही है। जब मुख्य चुनाव आयुक्त पर ही सवाल खडे हो गए हैं तो चुनाव निश्पक्ष कैसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में सरकारें वोट से बनती हैं, इसलिए वोट की सुरक्षा से बड़ा कोई राजनीतिक प्रश्न नहीं हो सकता। भाजपा सरकार को यह समझना होगा कि सत्ता के बल पर जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा को सत्ता का अहंकार छोडक़र जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। लोकतंत्र में सरकार जनता से बड़ी नहीं होती। मतदाता सूची में पारदर्शिता और हर पात्र नागरिक के वोट की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और चुनावी संस्थाओं की संवैधानिक जिम्मेदारी है, लेकिन आज चुनाव आयोग भाजपा के सदस्य के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग की करते हुए कहा कि जनता के वोट की ताकत को कमजोर करने वाली किसी भी प्रक्रिया का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाएं। वहीं इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की आवाज को दबाने के बजाय उसके सवालों का जवाब दे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट करे। कांग्रेस मतदाता सूचियों, वोट के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठा रही है, क्योंकि आज देश का आम मतदाता जानना चाहता है कि उसके वोट की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता कैसे सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के वोट, युवाओं के भविष्य, महिला एवं किसान-मेहनतश के अधिकार और हरियाणा के हितों से जुड़े सवालों पर पीछे हटने वाली नहीं है और पलवल जिले में जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर सडक़ से लेकर हर लोकतांत्रिक मंच तक अपनी आवाज उठाएगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, देवेश कुमार पुत्र उदयभान, मोहम्मद बिलाल, पूजा वी गेरा, सविता कुंडू, खुशी, भूषण सरपंच, देवदत्त, वेदप्रकाश, रमेश खटना, शिव दयाल आर्य, डॉ यशपाल मावई, महिपाल बंधु,असगर हुसैन, बदन सिंह, देवेंद्र शर्मा, विकेश खंडेलवाल, राहित हुसैन, कुलदीप बैंसला, बीरी पहलवान, महेंद्र इरफान,मनोज छाँवडी, सतीश मांडोतिया, मनीष भारद्वाज,  अशोक मुनीरगढी, लोकेश बेनीवाल,होराम कसाना, रोहताश मावई, अनुज तंवर, गौरव गोयल, नरेंद्र चौहान, वीरेंद्र पोसवाल, नरेंद्र चेची, लक्ष्मी नारायण, (ब्लॉक अध्यक्ष) जाहिद अजमत, राजेंद्र सिंह खोखियाका, प्रिंस सोरोत, विनोद बैंसला, अनूप पाराशर, ओमप्रकाश बघेल, राजेश्वर गर्ग, अजीराम पोसवाल, जय सिंह सरपंच, नेत्रपाल पटवारी, महेंद्र बामनीखेडा, बंटी मावई, दीपक मावई, केसव, ज्ञान, कृष्ण, सुभाष बैंसला सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad