Panchkula News: पंचकूला के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने करवाए स्कूल खाली
डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड ने की जांच, नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु
पंचकूला में चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार स्कूलों की ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पंचकूला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और संबंधित स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
पंचकूला: पंचकूला में चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार स्कूलों की ई-मेल आईडी पर धमकी भरा संदेश मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पंचकूला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और संबंधित स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
.jpeg)
पुलिस टीमों ने एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों को खाली करवाया और विद्यार्थियों की छुट्टी कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की मदद से स्कूल परिसरों में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। जांच के दौरान स्कूलों में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिलने की जानकारी सामने आई।
धमकी के बाद कुछ समय के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल स्टाफ में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान और संदेश के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और स्कूलों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



