Rewari News: रेवाड़ी पुलिस ने नूंह मेवात के गांव से गांजा उपलब्ध कराने वाला पकड़ा
इस आरोपी के खिलाफ पहले भी जिला रेवाड़ी और जिला नूंह मेवात के छह पुलिस थानों में दर्ज हैं नशे से संबंधित मामले
जिला रेवाड़ी में लोगों को गांजा सप्लाई कर रहा नूंह मेवात निवासी एक आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर सीआईए रेवाडी और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5.68 किलोग्राम नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने वाले बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया हैजिसकी पहचान जिला नूंह मेवात के गांव शिकारपुर निवासी आमिर के रूप में हुई।
रेवाड़ी: जिला रेवाड़ी में लोगों को गांजा सप्लाई कर रहा नूंह मेवात निवासी एक आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर सीआईए रेवाडी और थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने 5.68 किलोग्राम नशीला पदार्थ गांजा उपलब्ध कराने वाले बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया हैजिसकी पहचान जिला नूंह मेवात के गांव शिकारपुर निवासी आमिर के रूप में हुई।
.jpeg)
बता दें कि गत 10 मई को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि शाहबुद्दीन निवासी गांव शिकारपुर जिला नूंह मेवात, नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है। वह आज बाइक पर गांव हाँसाका के पास रेवाडी की ओर रोड़ पर गांजा की सप्लाई देने के लिए खड़ा है। इस सूचना की पड़ताल करने के बाद पुलिस ने मौके से इस आरोपी को काबू कर लिया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर इस आरोपी के बैग में मिले एक पॉलीथिन में 05 किलो 68 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने इस आरोपी के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर इसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि उसे यह अवैध नशीला पदार्थ गांजा जिला नूंह मेवात के गांव शिकारपुर निवासी आमिर खान ने उपलब्ध कराया। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में संलिप्त आरोपी आमिर खान को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आमिर के खिलाफ इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक-एक मामला थाना सदर रेवाड़ी, थाना रामपुरा, थाना माडल टाउन और जिला नूंह में तीन मामले दर्ज हैं।

About The Author
संबंधित समाचार



