Palwal/Hodal News: होडल में 3 किलो 28 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, अग्रसेन चौक पर बैग में छिपाकर ले जा रहा था नशीला पदार्थ
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए होडल के अग्रसेन चौक से एक आरोपी को 3 किलो 28 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
Haryana State Narcotics Control Bureau (HSNCB): हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की फरीदाबाद यूनिट ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए होडल के अग्रसेन चौक से एक आरोपी को 3 किलो 28 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा बैग में छिपाकर ले जा रहा था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे मौके से काबू कर लिया।

मुखबिर की सूचना पर अग्रसेन चौक पहुंची टीम
यूनिट इंचार्ज इन्स्पेक्टर संग्राम सिंह ने बताया की उनकी टीम नशे की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। टीम को सूचना मिली कि भीम सिंह पुत्र सुखबीर सिंह, निवासी गांव पहाड़ी, थाना बहीन, जिला पलवल, गांजा बेचने का काम करता है और इस समय अग्रसेन चौक पर बैग में गांजा लेकर घर जाने के लिए किसी साधन का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम तुरंत अग्रसेन चौक पहुंची। मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर टीम ने वहाँ खड़े व्यक्ति की पहचान की गई। टीम ने उसे काबू कर पूछताछ की, जिसमें उसकी पहचान भीम सिंह के रूप में हुई।
बैग की तलाशी में मिला गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी पीठ पर काले रंग का बैग लिए हुआ था। आरोपी के बैग की तलाशी लेने पर उसमें एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैली अंदर गांजा बरामद हुआ। डिजिटल कांटे से वजन करने पर प्लास्टिक थैली सहित गांजे की कुल मात्रा 3 किलो 28 ग्राम पाई गई। पुलिस ने गांजे के साथ आरोपी का बैग भी मामले में बतौर साक्ष्य कब्जे में लिया है। इस संबंध में थाना होडल, जिला पलवल में एफआईआर दर्ज किया गया है।
सप्लाई नेटवर्क की जांच, नशे की सूचना देने की अपील
इन्स्पेक्टर संग्राम सिंह ने कहा की मामले में पुलिस आरोपी से गांजे की सप्लाई के स्रोत, संभावित खरीदारों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री, सप्लाई या तस्करी की जानकारी हो तो इसकी सूचना पुलिस या संबंधित विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के खिलाफ अभियान में आमजन की भागीदारी जरूरी है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



