Karnal News: सडक़ों व खुले में कचरा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई, लगेगा 5 हजार रुपये का जुर्माना- सलोनी शर्मा, निगमायुक्त।
रेहड़ी पटरी संचालक अपनी रेहड़ी के पास डस्टबिन रखना सुनिश्चित करें, कचरा निगम की गाड़ी में ही डालें।
हरियाणा स्वच्छ लीग प्रतियोगिता-2026 के तहत नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा सडक़ों एवं खुले स्थानों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नगर निगम द्वारा सख्त कदम उठाए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
करनाल: हरियाणा स्वच्छ लीग प्रतियोगिता-2026 के तहत नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा सडक़ों एवं खुले स्थानों पर कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नगर निगम द्वारा सख्त कदम उठाए जाएंगे। नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हरियाणा स्वच्छ लीग प्रतियोगिता-2026 के तहत शहर में दिखाई देने वाले कचरा बिंदुओं को समाप्त करने तथा स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान यह सामने आया है कि कुछ स्थानों पर रेहड़ी-पटरी संचालकों द्वारा खुले में कचरा डाला जा रहा है, जिससे आस-पास के क्षेत्र की स्वच्छता प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्थित सभी रेहड़ी विक्रेता अपनी रेहड़ी के पास डस्टबिन रखना सुनिश्चित करें तथा उत्पन्न होने वाले कचरे को निगम की कचरा संग्रहण गाड़ी में ही डालें। किसी भी स्थिति में कचरा सडक़, फुटपाथ अथवा खुले स्थान पर न फेंका जाए।
.jpeg)
खुले में कचरा फेंकते पाए जाने पर होगी कार्रवाई।
उन्होंने कहा कि यदि कोई रेहड़ी विक्रेता अथवा प्राईवेट रेहड़ी वाले खुले में कचरा फेंकते हुए पाए जाते हैं, तो उसके विरुद्ध ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में 5 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है तथा नियमानुसार रेहड़ी-फड़ी को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने सभी रेहड़ी-पटरी संचालकों से अपील की कि वे नगर निगम के स्वच्छता प्रयासों में सहयोग करें और अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर बनाने के लिए केवल नगर निगम का प्रयास पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक, दुकानदार और रेहड़ी संचालक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में करें सहयोग।
नगर निगम आयुक्त ने नागरिकों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फेंकें और गीला एवं सूखा कचरा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार निगम की कचरा संग्रहण गाड़ी को ही दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर करनाल के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शहरवासियों का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने निगम अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि शहर में कचरा संवेदनशील स्थानों की नियमित निगरानी की जाए तथा खुले में कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

About The Author
संबंधित समाचार



