Yamuna Nagar News: क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर धोखाधड़ी से सावधान रहें, लालच में न गंवाएं वर्षो की कमाई : पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए आम जन के लिए विशेष एडवाजरी जारी की है।
Cryptocurrency: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बिटकॉइन और क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर होने वाले साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए आम जन के लिए विशेष एडवाजरी जारी की है। उन्होंने कहा की डिजिटल करेंसी की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही साइबर ठग सोशल मीडिया, टेलीग्राम, व्हाट्सएप और फर्जी वेबसाइटों के जरिए लोगों को निवेश के नाम पर जाल में फंसा रहे हैं। पुलिस एडवाजरी में लोगों से अपील की है कि बिना पूरी जांच-पड़ताल के किसी भी क्रिप्टो प्लेटफॉर्म पर पैसा न लगाएं और रातों-रात अमीर बनने के लालच से बचें।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर ठग फर्जी इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप के जरिए लोगों को भारी रिटर्न का झांसा देते हैं। शुरुआत में स्क्रीन पर मुनाफा दिखाया जाता है, लेकिन जब निवेशक पैसे निकालने का प्रयास करता है तो अकाउंट ब्लॉक कर दिया जाता है या टैक्स और अन्य शुल्क के नाम पर और पैसे मांगे जाते हैं। इसी तरह क्लाउड माइनिंग के नाम पर बिना मेहनत भारी कमाई का दावा कर लोगों से रकम ऐंठी जाती है।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी पॉन्जी स्कीम में नए निवेशकों से लिया गया पैसा पुराने निवेशकों को रिटर्न के रूप में दिया जाता है। कुछ समय बाद नए लोग जुड़ना बंद होते ही पूरी व्यवस्था ढह जाती है। वहीं पंप डंप स्कीम में किसी सस्ती या गुमनाम क्रिप्टोकरेंसी की कीमत सोशल मीडिया पर प्रचार के जरिए बढ़ाई जाती है। आम लोग निवेश करते हैं और ठग अपना पैसा निकालकर गायब हो जाते हैं। फर्जी लिंक से चुराते हैं पासवर्ड और प्राइवेट कीफिशिंग के जरिए ठग असली क्रिप्टो एक्सचेंज जैसी दिखने वाली वेबसाइट या मैसेज भेजते हैं। इनका उद्देश्य पासवर्ड, वॉलेट की प्राइवेसी चुराना होता है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बैंक संबंधी डिटेल किसी के साथ साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
सावधानी ही बचाव, ठगी होने पर तुरंत "1930 पर करें कॉल"
पुलिस एडवाजरी में लोगों से कहा है कि क्रिप्टो निवेश से पहले प्लेटफॉर्म की विश्व-सनीयता और पंजीकरण की जानकारी जांचें। वेबसाइट का URL ध्यान से देखें तथा अनजान ऐप डाउनलोड करने से बचें। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



