Gurugram News: आरटीई की जानकारी समय पर नहीं देने पर नौ निजी स्कूलों पर 6.40 लाख का जुर्माना

2026-27 दाखिला सत्र का मामला; तीन स्कूलों पर एक-एक लाख और चार पर 70-70 हजार रुपये की कार्रवाई, दो स्कूलों ने जमा की राशि

Desh Rojana
On

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दाखिला प्रक्रिया में लापरवाही बरतना गुरुग्राम के निजी स्कूलों को भारी पड़ रहा है।

Right to Education Act (RTE) :  शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दाखिला प्रक्रिया में लापरवाही बरतना गुरुग्राम के निजी स्कूलों को भारी पड़ रहा है। आरटीई से संबंधित जरूरी जानकारी निर्धारित समय और प्रक्रिया के अनुसार उपलब्ध नहीं कराने पर शिक्षा विभाग ने नौ निजी स्कूलों पर कुल 6.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। स्कूलों पर 30 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की कार्रवाई की गई है। इनमें से दो स्कूल जुर्माने की राशि जमा कर चुके हैं, जबकि अन्य स्कूलों को भी जल्द राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
1002490398
 
मामला शैक्षणिक सत्र 2026-27 में आरटीई के तहत दाखिले से जुड़ा है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से दस्तावेजों और प्रवेश स्तर की सीटों से संबंधित जानकारी की जांच के दौरान कुछ निजी स्कूलों द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत जरूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराने की बात सामने आई। इसके बाद संबंधित स्कूलों की एमआईएस पोर्टल पर प्रविष्टियां बंद कर दी गईं और विभागीय स्तर पर कार्रवाई की गई।
 
तीन स्कूलों पर एक-एक लाख का जुर्माना
विभागीय कार्रवाई के तहत पाथ फाइंडर ग्लोबल स्कूल, पटौदी, अमेजन पब्लिक स्कूल, सेक्टर-56 और रवींद्रनाथ वर्ल्ड स्कूल, गुरुग्राम पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
 
वहीं कॉलोनेल स्मार्ट किड्ज अकादमी, भोरा कलां, राजमाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फर्रुखनगर, आरबीएस पब्लिक स्कूल, पालम विहार और जय भारती हाई स्कूल, नौरंगपुर पर 70-70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डिवाइन डेल्स एमएस गांधी नगर और विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल पर 30-30 हजार रुपये की कार्रवाई की गई है।
 
दो स्कूलों ने जमा कराई राशि
जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी के अनुसार, कॉलोनेल स्मार्ट किड्ज अकादमी और विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल ने जुर्माने की राशि जमा कर दी है। बाकी स्कूलों को भी राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्कूलों से भुगतान के बाद चालान की स्वीकृति रसीद उपलब्ध कराने को कहा है। इसके बाद एमआईएस पोर्टल से संबंधित आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
 



Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad