Palwal/Hodal News : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के खेतों से बिजली की मोटर चोरी, मामला दर्ज

Desh Rojana
On

शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे है। जिस कारण शहर के लोगों में दहशत व्याप्त है। चार दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े महिला के गले से नकाबपोश बदमाश सोने ही चैन लुट कर फरार गए। मंगलवार को दिन दहाड़े बीच बाजार से एक युवक का अपहरण हो गया।

होडल। शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे है। जिस कारण शहर के लोगों में दहशत व्याप्त है। चार दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनदहाड़े महिला के गले से नकाबपोश बदमाश सोने ही चैन लुट कर फरार गए। मंगलवार को दिन दहाड़े बीच बाजार से एक युवक का अपहरण हो गया। मोटरसाइकिल चोरी हो अन्य अपराध इस समय शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। ताजा मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग गौड़ोता चौक के निकट स्थित कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के खेतों से अज्ञात बदमाश लाखों रुपये के बिजली के उपकरण चोरी कर फरार हो गए। और पुलिस जगह जगह नाके लगाकर आम नागरिकों को परेशान करती रहती है पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
Vipul Goel
 
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गांव दौताना थाना छाता यूपी निवासी निजाकत खान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेक्सा मारुति शोरूम में बतौर जनरल मैनेजर तैनात है। उसके शोरूम के पीछे कैबनेट मंत्री विपुल गोयल खेत है जंहा से अज्ञात बदमाश दो बिजली की पानी की मोटर सहित एक सीमेंट के कट्टे को चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।वहीं लगातार लूट ,अपहरण व बढ़ती चोरी की वारदातों से शहर में दहशत का माहौल बना हुआ हैं।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad