Nuh/Barara News: चौधरी देवी लाल की जयंती पर सम्मान दिवस समारोह में उमड़ा जनसैलाब

इनेलो नेता पुरुषोत्तम दुखेड़ी भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ नूंह रवाना, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

Desh Rojana
On

चौधरी देवी लाल की जयंती के अवसर पर 27 सितंबर को नूंह में आयोजित सम्मान दिवस समारोह को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह में शामिल होने के लिए इनेलो के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम दुखेड़ी अपने साथ कई सैकड़ों कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ नूंह के लिए रवाना हुए। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में इनेलो पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के समारोह में पहुंचने से कार्यक्रम में जनभागीदारी का उत्साह नजर आया।

बराड़ा: चौधरी देवी लाल की जयंती के अवसर पर 27 सितंबर को नूंह में आयोजित सम्मान दिवस समारोह को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह में शामिल होने के लिए इनेलो के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम दुखेड़ी अपने साथ कई सैकड़ों कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ नूंह के लिए रवाना हुए। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में इनेलो पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के समारोह में पहुंचने से कार्यक्रम में जनभागीदारी का उत्साह नजर आया।

WhatsApp Image 2026-09-28 at 11.58.45 AM

रवानगी के दौरान कार्यकर्ताओं में समारोह को लेकर खासा जोश दिखाई दिया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम दुखेड़ी ने कहा कि चौधरी देवी लाल ने हमेशा किसान, मजदूर, गरीब और कमेरे वर्ग के हितों की आवाज बुलंद की तथा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके विचार और नीतियां आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।

उन्होंने कहा कि नूंह में आयोजित सम्मान दिवस समारोह चौधरी देवी लाल के संघर्ष, जनसेवा और उनके सिद्धांतों को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में नूंह पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

पुरुषोत्तम दुखेड़ी ने समारोह में पहुंचने वाले सभी पदाधिकारियों, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और उत्साह ही संगठन की ताकत है। उनके नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के नूंह रवाना होने से क्षेत्र में इनेलो कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समारोह को लेकर उत्साह साफ दिखाई दिया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad